एक समय कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे चीन ने अब काफी हद तक कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। अब वहां चुनिंदा मामले ही सामने आ रहे हैं। चीन ने स्कूलों को खोलने की भी इजाजत भी दे दी है। ऐसे में स्कूल के छात्र अनोखे तरीके से सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन कर रहे हैं। चीनी छात्र सिर पर विशेष टोपी लगाकर स्कूल जा रहे हैं। चीन के येंगझेंग एलिमेंट्री स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बच्चे अपने सिर पर अनोखे तरीके के टोपीनुमा हेडगियर पहने हुए हैं। इस टोपी में दोनों तरफ करीब तीन फीट लंबा डंडा निकला हुआ है।इसके साथ ही छात्र अपने मुंह पर मास्क भी पहने हुए हैं। एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि पहली कक्षा के बच्चे स्कूल वापस आ गए हैं, वो भी सोशल डिंस्टेंसिंग हेड गियर के साथ। उन्होंने कहा कि सॉन्ग वंश के शासन के दौरान इस तरह की टोपी का इस्तेमाल चीन में किया जाता था। इस टोपी का प्रयोग चीनी अदालत में बैठने वाले अधिकारी करते थे, जिससे अधिकारियों को अदालत में एक-दूसरे के साथ कानाफूसी और साजिश करने से रोका जा सके। अब यह स्कूल के छात्रों के लिए मददगार हो रही है।सोशल मीडिया पर बच्चों के इस अनोखे तरीके को पसंद किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस समय बच्चों के बीच में विशेष सावधानी रखना बेहद जरूरी है और ये उपकरण बच्चों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment