Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नवजात बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया


एक दिन की नवजात बच्ची के सीने में हंसिया घोंपकर हत्या के मामले में मोहन बडोदिया पुलिस ने मां मंजूबाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आते ही मंजूबाई ने पूरी घटना के राज खोल दिए। बोली- मुझे बेटा चाहिए था, इसलिए बेटी को काट दिया। मंजूबाई के अनुसार उसे बेटी होने का इतना तनाव था कि वह निर्दयी बन गई। पहले तीन से चार बार गर्दन पर काटने के बाद जब मासूम तड़पने लगी तो उसने दरांती सीने और पेट में ही घुसा दी। घर पहुंची आरोपी महिला की मौसी और अन्य पड़ोसियों ने यह नजारा देखा तो बच्ची को छुड़ाकर अस्पताल ले आए, लेकिन मासूम जिंदगी की जंग हार गई। मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर मंजूबाई को गिरफ्तार कर लिया।



रविवार को घटना का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा ने बताया कि बच्ची के साथ हुई दर्दनाक हरकत का मामला सामने आते ही एसपी पंकज श्रीवास्तव और एएसपी आरएस प्रजापति व एसडीओपी एके उपाध्याय के निर्देश पर टीम बनाकर जांच शुरू की गई। शुरूआती जांच में ही यह तथ्य सामने आया कि बच्ची के शरीर पर हुए हमले की घटना खोरियाएमा में हुई है। इसके बाद से ही लगातार पड़ताल की गई, इंदौर से मासूम बच्ची का शव लाने को लेकर भी आरोपी महिला और भाई पर भी शंका की सुई घूम गई। इस पर जब आरोपी मां मंजूबाई से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल लिया। मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर मंजूबाई को गिरफ्तार कर लिया।


मासूम के पेट और गर्दन पर भी वार किए थे


आरोपी मंजू ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। 13 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद घर पहुंचते ही फूल-सी बच्ची के सीने में हंसिया घोंप दिया था। इसके बाद पेट और गर्दन पर भी वार कर किए। मासूम की चीखें सुनकर पड़ोसी आ गए। इसके बाद ही उसने वार करना बंद किया। मंजू ने यह सब बेटा नहीं होने के गुस्से में किया। मंजू के परिजन बेटी को जिंदा देख उसे शाजापुर जिला अस्पताल ले गए। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने नवजात को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेज दिया। यहां मासूम ने इलाज के दौरान 14 फरवरी को दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, यहां परिजन ने डॉक्टरों के सामने डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग की झूठी कहानी डॉक्टरों को बताई थी


Comments