लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन, जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री चिराग पासवान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव, वार्ड एवं नगर तक पहुँचाने तथा दलित चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक स...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। इस पर सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि ट्रंप 2020 में जो भारत देखेंगे, वह कार्टर, बिल क्लिंटन और यहां तक कि बराक ओबामा ने जो भारत देखा है, उससे अलग होगा। फ्यूचर सीईओ समिट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
लोगों का आंदोलन बन गया है जियो
38 करोड़ लोग जियो की 4जी प्रौद्योगिकी अपना चुके हैं और जियो लोगों का आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा है कि जमीनी स्तर पर भारत में उद्यमिता की ताकत विराट है। आने वाले समय में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा और इस बात पर कोई संदेह नहीं है।
प्रमुख डिजिटल समाज बनने का मौका
आगे उन्होंने कहा कि भारत में अभी गेमिंग का अस्तित्व नहीं। संगीत और फिल्मों दोनों को मिला दिया जाए, तो भी गेमिंग क्षेत्र अधिक बड़ा है। भारत में हमारे पास एक प्रमुख डिजिटल समाज बनने का मौका है।
मोबाइल नेटवर्क में आया सुधार
उन्होंने कहा कि भारत में मोबाइल नेटवर्क में सुधार आया है। जियो से पहले डाटा स्पीड 256 kbps थी। लेकिन जियो के आने के बाद यह बढ़कर 21 mbps हो गई है। आगे अंबानी ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें डिजिटल इंडिया का विजन मिला है। 3,800 लाख लोग जियो की 4जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
Comments
Post a Comment