लखनऊ, 21 नवंबर, 2026:* डेटा, एनालिटिक्स और एआई के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी 'कैंटार' ने एयरटेल को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड माना है। 2014 में 'कैंटार टॉप 100 मोस्ट वैल्युएबल इंडियन ब्रांड्स' रैंकिंग की शुरुआत के बाद से, यह पहली बार है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने इसमें नंबर 1 स्थान हासिल किया है। पिछले एक साल में इस टेलीकॉम कंपनी की ब्रांड वैल्यू में 5% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 43.2 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। 2020 के बाद से एयरटेल की ब्रांड वैल्यू में 210% की बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण ब्रांड इक्विटी में लगातार निवेश करना और कंपनी का केवल कनेक्टिविटी प्रदाता से बदलकर एक व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में विकसित होना है। 'एयरटेल थैंक्स' और 'एयरटेल ब्लैक' जैसी एकीकृत पेशकशों के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया गया है। वहीं, 5जी प्लस और एआई-आधारित 'सेफ पे' फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम जैसे नवाचारों ने ग्राहकों का भरोसा और मजबूत किया है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए, भारती एयरटेल के मुंबई सर्कल के सीईओ, अमित रवींद्र देशपा...
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग व देश के अन्य स्थानों पर 70 दिन से ज्यादा से चल रहे आंदोलन की फंडिंग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यह नोटिस हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए जारी किया है।
इस याचिका अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह सीएए के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट को फंडिंग कहां से हो रही है इसकी जांच के आदेश दे। याचिका में जांच की जाए कि इन प्रदर्शनों को कौन से राष्ट्र विरोधी स्रोतों से फंडिंग हो रही है।
Comments
Post a Comment