Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

दिल्ली में पटरी पर आ रही है जिंदगी,दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने रात भर हिंसा ग्रस्त इलाको में गश्त


हिंसा के खौफनाक चक्र के बाद राजधानी दिल्ली में अब जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता कदम आगे बढ़ा रही है. दुकानें खुलने लगी हैं, गाड़ियां निकलने लगी हैं. बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है.


हिंसा की किसी भी साजिश को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने रात भर हिंसा ग्रस्त इलाको में गश्त किया. मौजपुर, करावल नगर, भजनपुरा, सीलमपुर और जाफराबाद जैसे इलाकों में पुलिस की भारी बंदोबस्त है. पुलिस एहतियातन लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रही है और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.


एस एन श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर


एस एन श्रीवास्तव ने अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पद संभाल लिया है. पद संभालने के बाद एस एन श्रीवास्तव ने कहा, 'मेरी पहली प्राथमिकता शहर में शांति बहाल करना है. इस शहर में सब मिलजुल कर रहते है. देश हित में काम करना सभी की जरूरत है. सब उसमें मदद करे. आपसी सौहार्द बना रहे. एक कार्यक्रम तैयार किया है, हमारे अफसर इलाके में जा रहे है.'


7 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी


दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के मुताबिक उत्तर पूर्व जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 7 मार्च 2020 तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे. जिले के स्कूलों के लिए वार्षिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.



 


नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम ऑफिस पहुंचे केजरीवाल


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम ऑफिस पहुंचे. यहां पीड़ितों को सहायता चेक प्रदान किया जाएगा. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से राहत कार्यों का जायजा लिया.


हिंदू सेना का कार्यक्रम रद्द


दिल्ली के शाहीन बाग में काफी समय से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हिंदू सेना ने शाहीन बाग को 1 मार्च को खाली कराने की बात कही थी. लेकिन अब 1 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम को हिंदू सेना ने रद्द कर दिया है.


राजीव चौक पर नारेबाजी


आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 6 लड़कों ने देश के गद्दारों को....का नारा लगाया. दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों ने इन्हें हिरासत में ले लिया है और इन्हें राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है. डीसीपी मेट्रो के मुताबिक यहां पर इन लड़कों से पूछताछ की जा रही है.


 


SIT ने साइबर सेल से मांगी मदद


दिल्ली हिंसा की जांच के मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने साइबर सेल की मदद मांगी है. करीब 12 एफआईआर में साइबर सेल अपने स्तर पर जांच कर रही है. दरअसल साइबर सेल कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर्स की मदद से करती है. दिल्ली हिंसा के ऐसे कई सीसीटीवी फुटेज साइबर सेल को सौपे गए हैं जिनकी क्वालिटी खराब है. सूत्रों की माने तो इन्हीं सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा करने वालों की पहचान का काम शुरू हो चुका है, इसके अलावा सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सअप और फेसबुक के जरिए नफरत फैलाने वालों की पहचान करने का काम भी शुरू हो चुका है.


पांच बजे एसडीएम ऑफिस जाएंगे केजरीवाल


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज शाम बजे नॉर्थ ईस्ट एसडीएम ऑफिस जाएंगे, केजरीवाल वहां अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लेंगे, साथ ही पीड़ितों को सहायता राशि भी बांटेंगे.


कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद गिरफ्तार


कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को हिंसा भड़काने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इशरत जहां जगतपुरी इलाके की पूर्व निगम पार्षद रही हैं. पुलिस के मुताबिक इन पर खुरेंजी में हिंसा फैलाने का आरोप है.


25 फरवरी की शाम से हिंसा नहीं


दिल्ली पुलिस के संयुक्त कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा है कि 25 फरवरी की शाम से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. हालात में सकारात्मक बदलाव देखते हुए आज पुलिस ने 10 बजे से लेकर 2 बजे तक धारा-144 में छूट दी है. हालात पर निगरानी जारी है.


एक-एक महीने का वेतन देने की घोषणा


BJP सांसद परवेश वर्मा ने दिल्ली हिंसा के दौरान शहीद होने वाले हेड कॉन्स्टेबल शहीद रतन लाल और आई.बी ऑफिसर अंकित शर्मा के परिवार को एक-एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है.


केंद्रीय मंत्री से मिले केजरीवाल


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की है. उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली के सबसे ज्यादा मामले इन्हीं की मिनिस्ट्री में होते हैं.चुनाव के बाद पहली मुलाकात हुई है. दोनों ने तय किया है कि हम पांच साल मिलकर काम करेंगे, केजरीवाल ने कहा कि जो हिंसा में नुकसान हुआ उसके पुनर्वास के लिए किसी भी चीज की जरूरत होगी तो हम मदद करेंगे, पूरे मामले में मैं अधिकारियों से लगातार ब्रीफ ले रहा हूं.



 


फेक सोशल मीडिया संदेश पर नजर


दिल्ली सरकार के सूत्रों से पता चला है कि व्हाट्सएप पर नफरत से भरी बातें फैलाई जा रही है. अगर किसी को ऐसी कोई सामग्री मिलती है तो उसे दिल्ली सरकार में तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए. दिल्ली सरकार इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने जा ही है. दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक ऐसे शिकायतों की समीक्षा के बाद अगर उन्हें सही पाया गया तो आगे की कार्रवाई के लिए इसे पुलिस के पास फॉर्रवर्ड कर दिया जाएगा.


जाफराबाद से मौजपुर जाने वाली सड़क सामान्य


जाफराबाद से मौजपुर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक सामान्य है. ई-रिक्शा चल रहे हैं. लेकिन दुकानें बंद हैं. स्थानीय लोगों को इससे परेशानी हो रही है. इन्हें दूध, ब्रेड और अंडों की जरूरत है. लोगों ने मांग की है कि दवा की दुकानें भी खुलनी चाहिए. हालांकि सड़कों पर लोग बाहर निकल रहे हैं. इन इलाकों में अभी भी पुलिस की तैनाती है. बाइक से लोग दूध की सप्लाई कर रहे हैं.


भजनपुरा में सड़कें खुली, दफ्तर बंद


भजनपुरा में भी स्थिति सामान्य हो रही है. भजनपुरा का पेट्रोल पंप पूरी तरह से तबाह हो गया है. भजनपुरा में ऑफिस नहीं खुले हैं. हालांकि सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है, लेकिन दफ्तर बंद है. भजनपुरा में हिंसा की वजह से रोजगार पर भी असर पड़ा है. कई दुकान और फैक्ट्रियां बंद हैं.


 


मौजपुर में सामान्य हो रही है स्थिति


हिंसा से प्रभावित मौजपुर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. शनिवार सुबह जब आजतक संवाददाता मौजपुर चौक पहुंचे तो ट्रैफिक मूवमेंट लगभग सामान्य थी. रेड लाइट पर गाड़ियों की कतारें थी, लोग दफ्तर के लिए निकल रहे थे. आज तक ने मौके पर मौजूद लोगों से भी बात की. उन्होंने कहा कि स्थिति अब काफी हद तक कंट्रोल हो चुकी है. लोग अब घरों से बिना डर के निकल रहे हैं. दुकानें भी खुलने लगी हैं. दवा दुकानों के खुलने का लोगों को इंतजार था. अब इलाके के मेडिकल स्टोर्स भी खुल गए हैं.


दिल्ली हिंसा में सब कुछ गंवा चुके लोगों को दिल्ली सरकार ने मदद देनी शुरू कर दी है. इसके लिए सरकार ने विज्ञापन जारी किया है और पीड़ितों को फॉर्म भरकर स्थानीय एसडीएम ऑफिस में जमा करने को कहा है. इस फॉर्म के आधार पर लोगों को मदद दी जाएगी.


पुलिस का कहना है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली की इस हिंसा में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली की इस हिंसा में अबतक 123 एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने अबतक 100 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 530 लोगों को हिरासत में लिया गया है.


दिल्ली पुलिस शांति बहाली के लिए प्रभावित इलाकों में अमन कमेटी की मीटिंग करवा रही है. पुलिस की नजर सोशल मीडिया के मैसेज पर है. फेक मैसेज फैलाने वालों को पुलिस ने कहा है कि उनके खिलाफ बेहद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. फेक मैसेज के खिलाफ साइबर सेल में कोई भी शिकायत कर सकता है.



VV


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।