आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का ज़रिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा करने और अपनी सेवाओं के साथ इसे और बेहतर बनाने के लिए, एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को 'यूट्यूब प्रीमियम' उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के ज़रिए ग्राहकों को बिना विज्ञापनों वाला यूट्यूब अनुभव मिलेगा, जिसमें शॉर्ट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का लाभ भी मिलेगा। *नियम एवं शर्तें लागू। यह लॉन्च दर्शाता है कि आज ग्राहक अपने फोन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। डेटा के जरिए वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं, शो देखते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और नए कंटेंट की खोज करते हैं। यूट्यूब प्रीमियम अब एयरटेल की एंटरटेनमेंट सेवाओं की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5 प्रीमियम, सोनीलिव और 18 से अधिक अन्य ओटीटी...
अच्छा फिगर भला कौन नहीं चाहता। खासकर हर महिला चाहती है कि उसका फिगर अच्छा दिखे और इसके लिए वे तरह-तरह की चीजें आजमाती हैं। अच्छा फिगर और खूबसूरत दिखने के लिए आप भी बहुत कुछ करती होंगी, लेकिन अनजाने में आप कुछ ऐसी चीजें कर जाती हैं, जिनसे आपको दिक्कत हो सकती है। फैशन के लिए शरीर के साथ की गईं किसी तरह की गलतियां आपको गंभीर बीमारियां भी दे सकती हैं। आज हम आपको ब्रेस्ट के साथ किए गए गलत एक्सपेरिमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
शरीर के दूसरे हिस्सों की तरह ब्रेस्ट में ऑइल ग्लैंड्स नहीं होती हैं। अगर आप इन्हें हाइड्रेट और मॉइश्चराइज नहीं रखेंगे तो आपको सैगी ब्रेस्ट की दिक्कत हो सकती है। साथ ही खुजली भी हो सकती है।
एक शोध के मुताबिक जब आप दौड़ती हैं तो आपकी ब्रेस्ट के बाउंस होने से तकलीफ हो सकती है। अगर आप रोजाना बिना सपोर्ट ब्रा के दौड़ती हैं तो ब्रेस्ट के टिश्यूज पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको अच्छी क्वॉलिटी की स्पोर्ट ब्रा पहननी चाहिए।
हाथों और पैरों में वैक्सिंग करना सही है लेकिन ब्रेस्ट की त्वचा दूसरे हिस्सों से ज्यादा सेंसिटिव होती है। वैक्सिंग करने से जलन और ऐलर्जी भी हो सकती है। बेहतर होगा शरीर के नाजुक हिस्सों के साथ छेड़छाड़ न करें।
सही साइज की ब्रा न मिलना भारत में हर महिला की बड़ी परेशानी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर 4 में से 1 महिला गलत साइज की ब्रा पहनती है। आपकी ब्रा न तो ज्यादा टाइट होनी चाहिए न ही ब्रा पहनने के बाद ब्रेस्ट सैगी दिखने चाहिए। इन चीजों का खासतौर पर ध्यान रखें।
Comments
Post a Comment