Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आजमगढ़, पुलिस पिटाई में घायल प्रदर्शनकारियों से प्रियंका आज करेंगी मुलाकात


समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जाएंगी. वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ रैली में पुलिस पिटाई में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस अब अखिलेश यादव के गढ़ में सियासी सेंधमारी की कोशिश कर रही है. प्रियंका दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी गई थीं.


दिल्ली के शाहीन बाग की ही तरह आजमगढ़ के मौलाना जौहर पार्क बिलरियागंज में सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन चल रहा था. बीते दिनों आंदोलनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया था. इसके साथ ही कई प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे और कई को जेल में बंद कर दिया. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने जेल में बंद प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात की थी. अब इन प्रदर्शनकारियों से मिलने आज प्रियंका पहुंचेंगी.


NHRC में UP पुलिस की शिकायत


प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा बीते दिनों राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) पहुंची थीं. इस शिकायत पर एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक नोटिस जारी किया था. प्रियंका ने यूपी पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर अत्याचार का आरोप लगाया था. आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस का जवाब देने के लिए छह हफ्ते का समय दिया है.





 




रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचीं प्रियंका


प्रियंका गांधी दो दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची थीं. प्रियंका ने रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. प्रियंका ने अमृतवाणी पर माला चढ़ाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया. प्रियंका गांधी देश-विदेश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्घालुओं के बीच सत-संगत में रहीं और संगत में अपने विचार रखे थे.


अखिलेश के लापता होने के पोस्टर


आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ लापता होने के पोस्टर लगाए थे. कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से चस्पा किए गए पोस्टर में सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शन में मुस्लिम महिलाओं के साथ पुलिस बर्बरता को लेकर अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठाया गया था. उलेमा काउंसिल ने अखिलेश यादव को ट्विटर वाला नेता बताया था.


Comments