लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लोकप्रिय कंपनी फॉसिल (Fossil) ने हाइब्रिड एचआर प्रीमियम स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। यूजर्स को इस सीरीज की स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी, डिस्प्ले और हार्ट रेट मॉनिटर करने वाले सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करती है। वहीं, फॉसिल की इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं फॉसिल की हाइब्रिड एचआर स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में
आपको बता दें कि कंपनी ने इस वॉच को दो वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें एक लेदर और दूसरा स्टेनलेस स्टील है। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की 14,995 रुपये और दूसरे की 16,495 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक इस वॉच को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।
Fossil Hybrid HR की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी है। इसके साथ ही इस वॉच में हार्ट रेट, ट्रैकिंग, वर्कआउंट मॉनिटर और रियल-टाइम मौसम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दो दिन तक काम करेगी।
Fossil Hybrid HR के अन्य फीचर्स
फॉसिल ने इस वॉच में तीन बटन दिए हैं, जिनके जरिए यूजर्स आसानी से कॉल पिक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में कस्टमाइज फेस डायल और फिल्टर इनकमिंग स्मार्टफोन नोटिफिकेशन की सेवा मिलेगी। वहीं, यह स्मार्टवॉच रेपिड चार्जिंग फीचर से लेस है, जो सिर्फ 50 मिनट में इसकी बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज कर देगा।
Comments
Post a Comment