ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) सी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन सी3 (Realme C3) को छह फरवरी के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले रियलमी सी3 की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनसे इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन से पहले 7,000 रुपये से कम कीमत के साथ सी2 स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं रियलमी सी3 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Realme C3 की संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन की कीमत 6,000 से लेकर 10,000 रुपये तक के बीच में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
Realme C3 की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में चार जीबी रैम और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Realme C3 का संभावित कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो कंपनी इस फोन के रियर में दो कैमरे दे सकती है, जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। लेकिन इस फोन के दूसरे सेंसर और फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Realme C2 की जानकारी
रियलमी ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।
Comments
Post a Comment