Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

त्वचा को ऐसे बचाएं,पलूशन की वजह से 30% बढ़ीं स्किन प्रॉब्लम्स

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 



कुछ दिनों की राहत देने के बाद अब एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में पलूशन बढ़ गया है। जहरीली हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वायु प्रदूषण की वजह से न सिर्फ बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं बल्कि हर दिन तेजी से बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स यानी त्वचा संबंधी समस्याओं में भी 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। स्किन स्पेशलिस्ट्स और डॉक्टर्स ने इस बारे में जानकारी दी।

स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण


दिल्ली-एनसीआर का जहरीला प्रदूषण न सिर्फ यहां रहने वालों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है, बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचा रहा है। पलूशन की वजह से लोगों को ऐलर्जी, खुजली, रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एम्स, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, प्रफेसर वी.के. शर्मा के अनुसार, प्रदूषण के कारण त्वचा में समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झुर्रियां, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां सामने आई हैं।

त्वचा से जुड़ी बीमारियों में हुआ इजाफा
शर्मा ने कहा, 'शोध में यह बात सामने आई है कि वायुमंडल में बढ़े पीएम 2.5 के स्तर के कारण त्वचा में जलन महसूस होती है। प्रदूषण के कारण दिल्ली में त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।' नई दिल्ली में केएएस मेडिकल सेंटर और मेडस्पा के मेडिकल डायरेक्टर और डॉक्टर अजय कश्यप ने कहा, 'हमारी त्वचा एक सुरक्षा कवच के तौर पर काम करती है, लेकिन प्रदूषण का मौजूदा स्तर इसकी क्षमता से कहीं अधिक है, जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं।'



पलूशन से ऐसे बचाएं अपनी स्किन



खुद को पलूशन से ऐसे बचाएं
क्लीन्जर यूज करें

हवा में ऐसिड अधिक होने की वजह से स्किन रुखी हो जाती है और प्रदूषण के कण स्किन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। लिहाजा ऐसा क्लीन्जर यूज करें जो स्किन से नमी निकाले बिना स्किन को मॉइश्चराइज करे।

टोनर यूज करें
स्किन में मौजूद ऑइल, प्रदूषण के हानिकारक कण और धूल मिट्टी को हटाने में मदद करता है टोनर।

स्क्रबिंग भी है जरूरी

स्किन की स्क्रबिंग करना भी जरूरी है लेकिन हल्के हाथों से ताकि आपकी स्किन धूल-मिट्टी और तैलीयपन से पूरी तरह से मुक्त हो जाए।

फेशल ऑइल यूज करें
स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने की बजाए फेशल ऑइल यूज करें। यह स्किन में हानिकारक तत्वों के प्रवेश को रोकता है।

फेस मास्क करेगा मदद

फेशियल की जगह आप चाहें तो हल्दी वाला या फिर आलू वाला फेस मास्क लगाएं। यह भी स्किन पर प्रदूषण के असर को कम करने में मदद करेगा।

(आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)




​दूध सिर्फ पिएं नहीं, स्किन पर भी लगाएं







  • ​दूध सिर्फ पिएं नहीं, स्किन पर भी लगाएं
    दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन सिर्फ दूध पीना ही नहीं बल्कि इसे स्किन पर लगाना भी कई तरह से फायदेमंद है। स्किन को पोषण देने के साथ-साथ एजिंग के निशान से लड़ने में भी मददगार है दूध। इसे कैसे यूज करना है यहां जानें...




  • ​फेस क्लेन्जर के तौर पर करें यूज
    दूध को फेस क्लेन्जर के तौर पर यूज करना बेहद फायदेमंद है। दूध चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को जेंटली हटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गीले टीशू पेपर से पोछ दें। फिर देखें कैसे चेहरे साफ और दमकने लगेगा।




  • ​एजिंग के निशान होंगे दूर
    दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो स्किन की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है। स्किन में मौजूद नए कोलाजन को उत्पादन में मदद करता है दूध जिससे आपकी स्किन फर्म और टाइट हो जाती है। मैक्सिमम बेनिफिट हासिल करने के लिए कच्चे दूध को फेस पैक के तौर पर चेहरे पर लगाएं।




  • ​सनबर्न से मिलेगा छुटकारा
    अगर आपको सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से सनबर्न हो गया है तो इस तकलीफ को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है दूध। ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर दूध, स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही जलन को दूर करने का काम करता है।




  • ​मिल्क पाउडर भी लगा सकती हैं
    सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि दूध का विकल्प मिल्क पाउडर भी स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। इसे चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपको निखरी त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा। चेहरे की रंगत निखारने के लिए एक टेबलस्पून मिल्क पाउडर, एक टेबलस्पून ओटमील पाउडर और दो चम्मच संतरे के जूस या नींबू के रस को एक साथ मिलाएं। जब मिश्रण स्मूद हो जाए तो उसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट पैक को लगे रहने दें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में इस पैक को दो बार लगाएं।




  • ​काले धब्बों के लिए यूज करें मिल्क पाउडर
    चेहरे पर से काले धब्बे हटाने में भी मिल्क पाउडर मदद करता है। एक बोल में दो टेबलस्पून मिल्क पाउडर के साथ एक चम्मच दही 









 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।