Skip to main content

Posts

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा की विचार गोष्ठी संपन्न, शिक्षक नेता डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों शिक्षक

  *लखनऊ।* समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में 'पांच वोट संकल्प अभियान' के तहत आर वी एन ग्लोबल स्कूल, अयोध्या रोड, लखनऊ में विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री रहे। 190 लम्भुआ विधानसभा, सुल्तान पुर से भावी प्रत्याशी डॉ. शास्त्री शिक्षकों के बीच एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण ही आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी।  डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री शिक्षकों के हक की लड़ाई हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ते आए हैं। शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा शोषित-पीड़ित शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया है और सत्ता के सामने न झुकने का जज्बा दिखाया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी० पांडे जी का डॉ० इंद्र सेन शास्त्री ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। *कार्यक्रम में सपा राष्ट्...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एनडीए (NDA) के साथ पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 'उत्तर प्रदेश मीडिया क्लब' में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस भव्य प्रेस वार्ता का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार राणा द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से *राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी , राष्ट्रीय प्रवक्ता ए. के. वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार राणा, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चौधरी मंच पर उपस्थित रहे।* प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की भविष्य की नीतियों, जनहित के ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक न्याय की अवधारणा, युवाओं के समग्र विकास, किसानों के अधिकार व हित संबंधी विषयों सहित उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अत्यंत विस्तार से और गंभीर चर्चा की गई। *उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 में एनडीए को मजबूत करेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा: ए. के. वाजपेयी* प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ए. के....

अध्यक्ष समरजीत सिंह व महासचिव हेमंत गूजर ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

लखनऊ, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का 24-06-2026 को हुये चुनाव के क्रम में संगठन कार्यालय, भूतल 10 अशोक मार्ग, जवाहर भवन लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी कमल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर श्री नरेंद्र प्रताप सिंह संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं श्री जेपी पांडे प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस, उत्तर प्रदेश भा.कृ.से.वि. सेवा संघ एवं विशेष रूप से श्री आलोक सिंह रेकवार पूर्व अध्यक्ष,प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं वर्तमान संरक्षक जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी कल्याण संघ, श्री राम भजन मौर्य प्रान्तीय कोषाध्यक्ष , अफीफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मुख्य रुप से उपस्थित रहे।  निम्नांकित निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री समरजीत सिंह, महासचिव पद पर हेमंत कुमार गूजर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजीत कुमार रावत, उपाध्यक्ष श्री चंदन श्रीवास्तव, श्री मुं...

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सिंचाई विभाग में हुई सम्पन्न बड़ी संख्या में जनपदों के पदाधिकारियों ने की शिरकत

 लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 29 जून 2026 को सिंचाई विभाग उदयगंज के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल गौतम ने की जबकि संचालन संघ के महामंत्री मयंक द्वारा किया गया जिनके साथ मंच पर संघ के कोषाध्यक्ष अजीत वाल्मीकि,संगठन मंत्री श्रवणपाल ,व संप्रेक्षक क्रांति सिंह भी मौजूद रहे साथ ही अन्य संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों में श्री रामनरेश यादव प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ,श्री एसपी तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, महामंत्री श्री संजय कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव,संप्रेक्षक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन पंचायतीराज विभाग श्री यूपी सिंह , महामंत्री श्री अमरजीत प्रसाद मिश्र जी ,राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे । बैठक में प्रदेश के 74 जनपदों से चलकर आये संघ के जिला अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री व संप्रेक्षक के सा...

यूवीटी कृष्णा सिनेमाज का आलमबाग में भव्य शुभारंभ, जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

  यूवीटी कृष्णा सिनेमाज ने आज आलमबाग, लखनऊ में अपनी स्क्रीन 1 एवं स्क्रीन 2 का भव्य उद्घाटन कर शहर में विश्वस्तरीय सिनेमा मनोरंजन के एक नए युग की शुरुआत की।  इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदंबिका पाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुंबई से कुमार आदर्श, लखनऊ से ऋषि भाई, हैदराबाद से श्रीनिवास मामिडाला और सुमन बागे सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं यूवीटी सिनेमाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने यूवीटी सिनेमाज की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ में विश्वस्तरीय सिनेमा तकनीक एवं उत्कृष्ट मनोरंजन सुविधाओं का आगमन शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने यूवीटी सिनेमाज द्वारा आधुनिक प्रोजेक्शन तकनीक, उत्कृष्ट ध्वनि प्रणाली, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, डिजिटल टिकटिंग सुविधा तथा उच्च स्तरीय आतिथ्य सेवाओं के माध्यम से दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।  *समर कम्युनिटी कम्फर्ट पहल की घोषणा* इस...

लोजपा (रामविलास) प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में दो नई नियुक्तियां, 5 जुलाई के कार्यक्रम पर मंथन

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने की। बैठक में प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कानपुर नगर में दो नई नियुक्तियां की गईं। ।   समाजसेवी अलंकार पाण्डेय को प्रदेश सचिव, लोजपा (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) एवं संजीव सिंह को जिलाध्यक्ष, कानपुर नगर मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के राजधानी लखनऊ में आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई

युवाओं को मिला स्प्रिचुअल एनर्जी और टैलेंट का मंच': मुंबई से आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टीना रसाली

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित स्प्रिचुअल, एकेडमिक एंड कल्चर फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने मुंबई से विशेष तौर पर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं डांस-फिटनेस एक्सपर्ट मिस क्रिस्टीना रसाली ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।  इस मौके पर क्रिस्टीना रसाली ने कहा कि लखनऊ में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा भव्य मंच मिलना काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, "बीके डॉ. अंजलि गुप्ता और बीके उमा माता जी की यह पहल वाकई दिव्य है। ड्राइंग, डांस और परफॉर्मेंस के जरिए नई प्रतिभाओं को जो प्लेटफॉर्म दिया गया है, वह युवाओं का भविष्य संवारेगा।" स्प्रिचुअल एनर्जी पर बात करते हुए क्रिस्टीना ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए 'प्यूरिटी, पीस और पर्सनालिटी' बेहद जरूरी है। "मैं खुद डांस और फिटनेस के जरिए युवाओं को प्रेरित करती हूं, लेकिन जब इसमें आध्यात्मिक ऊर्जा जुड़ जाती है तो व्यक्तित्व निखर जाता है। यहां आकर जो पॉजिटिव वाइब्स मिलीं, वह अद्भुत हैं।" उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि लखनऊ के युवाओं में गजब का टैलेंट है। ऐसे आयोजन...