Skip to main content

Posts

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल को सहमत हुए कर्मचारी शिक्षक।

ऑफलाइन शतप्रतिशत और ऑन लाइन 96.03 प्रतिशत सहमति पत्र मिले लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए केन्द्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे आन्दोलन के क्रम में अब कार्मिको और शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हर विभाग के कार्मिकों और शिक्षकों से आन लाइन और ऑफलाइन सहमति पत्र मांगे गए थे। प्रदेश में यह अभियान 21नवम्बर से तीस नवम्बर तक चलाया गया है। इस अभियान में अब तक 100 प्रतिशत ऑफ लाइन एवं 96.03 प्रतिशत ऑॅन लाइन सहमति पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी आज संयुक्त परिषद कार्यालय राजभवन के समक्ष जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी और जिला मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारों से बॉतचीत में अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के साझा मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनपदों में प्रदर्शन, रथ यात्रा और मौन वृत जैसे आन्दोलन के उपरान्त हड़ताल पर जाने के लिए 21 से...

सरोजनीनगर: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रस्ताव को शासन से मिली मंजूरी, 4 करोड़ की धनराशि से नगर पंचायत बंथरा का होगा सर्वांगीण विकास

डा. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से डीडीयू आदर्श टाउन एरिया में चुना गया बंथरा, सर्वांगीण विकास के लिए मिले 4 करोड़ लखनऊ : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहद सजग रहते हैं। उनका मानना है कि एक जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की हर समस्या एवं सुझाव को शासन तक पहुंचाया जाए और उसका प्रभावी निवारण हो। डॉ राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर क्षेत्र को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, नवगठित नगर पंचायत बंथरा का चयन पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसके लिए 4 करोड़ से अधिक की धनराशि को स्वीकृति प्रदान हुई है। बता दें कि नगर पंचायत बंथरा में अवस्थापना सुविधाओं और विकास के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंजूरी मिल चुकी है। राज्य सरकार द्वारा संचालित पं० दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अन्तर्गत नगर पंचायतों के चयन की प्रक्रिया प्रचलित है। जिसके अंतर...

एस0के0डी0 एकेडमी वार्षिकोत्सव के चौथे दिन का संदेष पर्यावरण बचाएं

  एस0के0डी0 एकेडमी का वार्षिकोत्सव के चौथे  दिन जूनियर हाईस्कूल, राजाजीपुरम शाखा का समारोह वृन्दावन शाखा में हुआ जिसमें प्री प्राइमरी से 8 के बच्चों द्वारा कई रंगारंग कायक्रम प्रस्तुत किए गए।  समारोह का शुभारम्भ डा0 संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, मत्सय विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् चेयरमैन श्री एस.के.डी. सिंह, निदेशक श्री मनीष सिंह, उप निदेषक श्रीमती निषा सिंह एवं सह निदेषक श्रीमती कुसुम बत्तरा द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न, शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। आई0एस0सी0 ब्रांच की प्रधानाचार्या श्रीमती अन्जू सिंह जी एवं जूनियर ब्रांच की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सोनिया द्विवेदी ने धन्यवाद भाषण द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथी, अभिभावकों, प्रेस व मीडिया तथा शहर के गणमान्य नागरिकों का अभिनन्दन किया। एस के डी अकादमी के वार्षिकोत्सव में आज के समय के मुख्य विषयों को बच्चों के प्रदर्शन द्वारा दर्शाया गया जैसे कि वन्य जीवो को बचाये वृक्षों को ना काटे वृक्षारोपण करें जल संरक्षण करें स टेक्निकल बने लेकिन टेक्नोलॉजी को अपने ऊपर हावी ना होने दे स इन सभी...

डी0ए0वी0 पी0जी0 कालेज, लखनऊ की प्रबन्ध समिति का निर्वाचन

डी0ए0वी0 पी0जी0 कालेज, लखनऊ की प्रबन्ध समिति के निर्वाचन के क्रम में  कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा नामित पर्यवेक्षक डा0 दुर्गेश श्रीवास्तव, प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण में तथा निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह, अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के संचालन में हुये निर्वाचन को अपने पत्रांक संख्या MF-26883/सम्बद्धता अनु0/2023 दिनाॅक 28.11.2023 द्वारा अनुमोदित किया गया है। प्रबन्धसमिति के अध्यक्ष डा0 सत्यकाम आर्य, उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह, प्रबंधक श्री मनमोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश मौर्या तथा 07 सदस्य निर्वाचित किये गये व 05 सदस्य पदेन नामित हुये।

मेदांता अस्पताल लखनऊ में सफलतापूर्वक किया गया यूपी का पहला हाई डोनर स्पेफिफिक एंटीबॉडी बोन मैरो ट्रांसप्लांट

अभूतपूर्व हाफ-मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट बना रोगियों के लिए नई आशा की किरण लखनऊ,  चिकित्सा उपचार में नए प्रतिमान और आयाम रचते हुए मेदांता अस्पताल लखनऊ ने एक महत्वपूर्ण ट्रांसप्लांट में हाफ मैच डोनर का उपयोग करके दो अभूतपूर्व बोन मैरो ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक संपन्न किया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट में की गई यह एडवांस्ड प्रक्रिया उन रोगियों के लिए आशा  की नई किरण लेकर आई है जो पहले फुल मैच डोनर  खोजने की चुनौतियों के कारण सीमित विकल्पों का सामना कर रहे थे।  हाफ मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट, जिसे हैप्लोआइडेंटिकल ट्रांसप्लांट के रूप में भी जाना जाता है, संभावित दाताओं के पूल को विस्तारित करता है, जिससे जीवन-रक्षक उपचार की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त मैच खोजने की संभावना बढ़ जाती है। यह अभिनव दृष्टिकोण ट्रांसप्लांट चिकित्सा के क्षेत्र में एक सफलता की नई इबारत लिखता है। मेदांता अस्पताल लखनऊ में इस प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हेमेटो-ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. अंशुल गुप्ता ने कहा, “हम खतरनाक बीमारी अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित 22 वर्षीय रोगी में हाई डोनर स्पेफिफिक एंटीबॉड...

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर नेता जी की जयंती ‘‘धरती पुत्र दिवस" के रूप में मनाई गई

कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी, लखनऊ महानगर कार्यालय पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र परमश्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘‘नेता जी‘‘ की जयंती ‘‘धरती पुत्र दिवस‘‘ के रूप में महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित जी की अध्यक्षता में मनाई गयी। सुशील दीक्षित जी ने बताया कि भारत देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण की उपाधि से सुशोभित नेता जी ने आजीवन देश के जवानों, किसानों, महिलाओं, पिछड़ो, दलितों एवं शोषितों के हितों के लिये कार्य किया। भारत सरकार में रक्षामंत्री के कार्यकाल में उन्होने देश के शहीद जावानों के पार्थिव शरीर को सम्मान दिलाने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये। मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों की चुगी व सिंचाई कर माफ करने की बात हो चाहे गरीबो को मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त शिक्षा की बात हो चाहे फूल देवी जैसी शोषित महिलाओं को सदन भेजने की बात हो चाहे निकाय चुनाव में आरक्षण की बात हो चाहे अन्य स्थानों पर पिछड़ो के आरक्षण की बात हो उनके ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले आज भी लोगो मंे चर्चा के विषय है। नेता जी की जयंती के शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष द्वारा केक काटा गया साथ ही ...

राजधानी लखनऊ के डीपीएस इंदिरा नगर का वार्षिक खेल दिवस का हुआ आयोजन

लखनऊ, शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्तव है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए खेल जहाँ उन्हें सेहत प्रदान करते हैं वहीं उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु ही दिल्ली पब्लिक स्कूल, इन्दिरा नगर में 22 नवम्बर 2023 को के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ए०डी०जी० पियुष मोद्रिया व गेर्स्ट ऑफ ऑनर आर०एस०ओ० श्रीमान अजय कुमार ने स्टेडियम में आकर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेल के महत्तव पर प्रकाश डाला। वार्षिक खेल दिवस में मैनेजमैंट से श्रीमती शाहिना आमीन, श्रीमती नौशीन शादाब व दिल्ली पब्लिक स्कूल की सहयोगी शाखाओं की प्रधानाचार्यागण ने आकर उत्सव में चार चाँद लगा दिए। सर्वप्रथम प्रथानुसार टॉर्च प्रज्वलित करके खेलोत्सव का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात् विद्यालय के चारो हाउस के छात्रों ने मार्च पास्ट और अतिथियों को सलामी दी। आकाश, चाँद, सूर्य व तारे ये सब हमेशा हमारी जिज्ञासा के कारण रहे हैं। इस वर्ष भारत ने चन्द्रयान चाँद पर भेज कर चाँद के बारे में बहुत कुछ जानकारियां हासिल की है। उ...