Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सरोजनीनगर: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रस्ताव को शासन से मिली मंजूरी, 4 करोड़ की धनराशि से नगर पंचायत बंथरा का होगा सर्वांगीण विकास


डा. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से डीडीयू आदर्श टाउन एरिया में चुना गया बंथरा, सर्वांगीण विकास के लिए मिले 4 करोड़

लखनऊ : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहद सजग रहते हैं। उनका मानना है कि एक जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की हर समस्या एवं सुझाव को शासन तक पहुंचाया जाए और उसका प्रभावी निवारण हो।

डॉ राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर क्षेत्र को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, नवगठित नगर पंचायत बंथरा का चयन पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसके लिए 4 करोड़ से अधिक की धनराशि को स्वीकृति प्रदान हुई है। बता दें कि नगर पंचायत बंथरा में अवस्थापना सुविधाओं और विकास के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंजूरी मिल चुकी है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित पं० दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अन्तर्गत नगर पंचायतों के चयन की प्रक्रिया प्रचलित है। जिसके अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत बंथरा को शामिल करने के लिए शासन को विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 9 अगस्त 2023 को प्रस्ताव भेजा गया था, विधायक द्वारा शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि नगर पंचायत बंथरा के अन्तर्गत 45 वार्डों में 24 प्रमुख मोहल्ले समाहित हैं। ग्राम पंचायतों की श्रेणी से हटाकर नगर पंचायत में शामिल किये जाने की प्रक्रिया के दौरान लगभग 2 वर्ष तक इन इकाइयों में विकास कार्य बाधित रहे हैं। वर्तमान में इनके विकास हेतु पर्याप्त धन का अभाव है। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने तथा डिफेन्स कॉरिडोर के समीप होने के कारण देश-विदेश के लोगों का यहां आवागमन बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नगर पंचायत क्षेत्र का अल्प विकसित रहना उचित नहीं है। 



'नगर पंचायत बंथरा' को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने के प्रस्ताव को तथा बंथरा के सर्वांगीण विकास हेतु 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने पर विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। 

*डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर की 6 अविकसित सड़कों समेत 9 विभिन्न मार्गों का होगा जीर्णोद्धार*

क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह निरंतर प्रयासरत रहते हैं जिसके फलस्वरूप सरोजनीनगर विधानसभा विकास के पथ पर निरंतर गतिमान है। सुदृढ़ सड़कें क्षेत्र की पहचान बन रही हैं। जनता के आवागमन को और अधिक सुलभ बनाने के लिए नई सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य निरंतर जारी है।

इसी क्रम में अब विधायक के प्रयासों से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पुनः इंटरलॉकिंग व सीवरेज लाइन के निर्माण हेतु स्वीकृत 1.49 करोड़ की धनराशि हुई है। विजय कुमार शुक्ला स्मृति मार्ग, मजरा नकटोरा मार्ग, दरोगा खेड़ा से रनियापुर मार्ग, रेवतापुर मार्ग, भौंकापुरर का डामर मार्ग, पिपरसंड गुलालखेड़ा मार्गों का को त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से डूडा द्वारा नगर निगम के अंतर्गत 6 वार्डों के 9 विभिन्न मार्गों पर निर्माण कार्य कराया जायेगा।

विधायक राजेश्वर सिंह ने इस नई उपलब्धि के लिए सरोजनीनगर की जनता को बधाई दी साथ ही विधायक ने ग्रामीण से शहरी कॉलोनियों में विकसित हुए सरोजनीनगर के नवीन क्षेत्रों में अनेक सड़कें का जल्द से जल्द निर्माण करने की भी बात कही।

Comments