उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष *डॉ० मनोज कुमार* द्वारा पशुपालन विभाग में कथित घोटालों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ० मनोज कुमार द्वारा पशुपालन विभाग में कथित घोटालों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।
डॉ० मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा गोवंश की संख्या बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग को भारी बजट दिया जा रहा है, लेकिन विभाग के निदेशक *डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ* द्वारा उस बजट में कथित अनियमितता की गई है।
पत्र में दवाई खरीद घोटाला, स्लॉटर हाउस से लेवी चोरी घोटाला, अवैध नियुक्ति घोटाला, बजट आवंटन घोटाला तथा CEO UPLDB के साथ मिलकर सेक्स सॉर्टेड सीमेन घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि इन कारणों से प्रदेश में गोमाताओं की संख्या 37.18% घट गई है और किसान / पशुपालक बर्बादी के कगार पर हैं।
आयोजक डॉ० मनोज कुमार का कहना है कि प्रेस वार्ता के माध्यम से वह मांग करेंगे कि इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर जांच कराई जाए।

Comments
Post a Comment