लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...
लखनऊ,उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक कैसरबाग से वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्वर्गीय डॉ बीएन सिंह जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए आपस तिरंगा यात्रा निकाली साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन का ज्ञापन सौंपा इस दौरान सैकैड़ो कर्मचारियों ने एनपीएस गो बैक के नारे लगाए जानें के साथ ही देश के प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री जी से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किये जानें की मांग की। उक्त कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन व महामंत्री मयंक के नेतृत्व में किया गया जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल ने सहभागिता के साथ कार्यक्रम को हरिझंडी दिखाई उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। वही महामंत्री मयंक ने बताया कि नवीन पेंशन योजना मार्केट आधिरित व्यवस्था है। जिसमें कर्मचारियों की निवेश राशि मार्केट आधारित होने के कारण निर्धारित पेंशन दिये जाने का कोई प्रावधान नहीं है। वही संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मान जनक जीवन निर्वाहन के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, यू०टेक० पेंशन बचाओ मंच, आल इंडिया एनपीएस कर्मचारी फेडरेशन, पंचायतीराज मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन / ज्वाहर भवन इंदिरा भवन, सिंचाई विभाग, वन विभाग, कलेक्ट्रेट संघ, राजस्व विभाग सहित तमाम संगठनों ने अपना समर्थन दिया। जिनमें मुख्य रूप से श्री एसपी तिवारी, रामलाल यादव, यूपी सिंह, रामनरेश यादव, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप सरल, दयाराम, दयाशंकर, श्रीमती मीना सिंह, राजू अधिकारी शिवराज कुमार, पवन वाल्मीकि, श्री भगवान, राजू भारती, मनोज भारती, नरेन्द्र कुमार, श्रीनाथ, दुकेश कुमार, अरविंद कुमार जगन्नाथ, कुलदीप यादव, अरविंद भारती, वेदप्रकाश, विनय कुमार, अरविंद मिश्रा, संदीप कुमार, राजन कुमार, सुशील कुमार, शशिकांत, विजय, राजेन्द्र कुमार, राममिलन, राबेन्द्र कुमार, मीरा देवी, जिंदर सिंह, कमलेश कश्यप, रेनू पाल, पुष्पा देवी, श्रीमती सोनू आदी पदाधिकारी उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment