*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यू ग्रेव्यार्ड में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। समाजसेवी रिचर्ड कोकर की पहल पर यहां 32 स्ट्रीट लाइट, 20 इलेक्ट्रिक पोल और 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही बाउंड्री वॉल में प्लास्टर और फेंसिंग बढ़ाने का काम भी शुरू हो गया है। समाजसेवी रिचर्ड कोकर इससे पहले भी ग्रेव्यार्ड की साफ-सफाई, वृक्षारोपण और पुरानी कब्रों के मेंटेनेंस का कार्य करवा चुके हैं। इस मौके पर रिचर्ड कोकर ने कहा कि माल एवेन्यू ग्रेव्यार्ड लखनऊ के सबसे पुराने कब्रिस्तानों में से एक है और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लखनऊ क्रिश्चियन बैरियल बोर्ड द्वारा ग्रेव्यार्ड की देखभाल के लिए मैनेजर रुयल मेस्सी को नियुक्त किया गया है और हम सब मिलकर ग्रेव्यार्ड की बेहतरी के लिए और भी कार्य करेंगे। स्थानीय लोगों ने रिचर्ड कोकर के प्रयासों की सराहना की है। विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रेव्यार्ड में सुरक्षा और स्वच्छता दोनों बेहतर हो जाएंगी।

Comments
Post a Comment