लखनऊ के सफर का नया स्वाद: आलमबाग बस टर्मिनल पर खुला 'बर्गर स्क्वायर', 49 रु में बर्गर और 24x7 सर्विस
लखनऊ, सफर के साथ स्वाद का तड़का लगाने आलमबाग बस टर्मिनल पर 'बर्गर स्क्वायर' फूड आउटलेट का धमाकेदार शुभारंभ हुआ। बस का इंतजार अब बोरिंग नहीं होगा, क्योंकि यहां मिलेंगे वेज-नॉनवेज बर्गर की ढेरों वैरायटी और क्रिस्पी अनियन रिंग्स।
आउटलेट के ओनर गौरव जायसवाल ने बताया, "हमारा पहला फोकस क्वालिटी और हाइजीन है। वेज और नॉनवेज के लिए किचन से लेकर प्लेट्स तक सब अलग-अलग रखा गया है, ताकि किसी की भावना आहत न हो।" खास बात ये कि बर्गर स्क्वायर 24x7 खुला रहेगा। रात-बिरात सफर करने वालों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं। और उससे भी खास बात यह की यह अपने ग्राहकों को बर्गर के पैकेट के साथ एक सैनिटाइजर भी दे रहे हैं ताकि वह इस पब्लिक प्लेस पर अपना हाइजीन मेंटेन कर सके।
ओपनिंग ऑफर भी जबरदस्त हैं: एक बर्गर सिर्फ ₹49 में और दो बर्गर ₹77 में। भूख लगी हो तो स्विगी-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं। आलमबाग टर्मिनल अब सिर्फ बसों का नहीं, बर्गर लवर्स का भी नया अड्डा बर्गर स्क्वायर

Comments
Post a Comment