लखनऊ, मदर्स डे पर भावपूर्ण एवं यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और माताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत अंजली धमीजा द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुति से हुई।
इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रतिमा सोनकर और नेहा यादव ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। ज्योति त्रिवेदी “लुकाछुपी बहुत हुई”,पूजा सिंह ने मधुर गीत गया वहीं “मैया यशोदा तेरा कन्हैया” पर शिवन्या गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया,वीर यादव ने कविता सुनाई, आर्या शुक्ला ने प्रेम रत्न धन पाओ और आंचल श्रीवास्तव ने मां मेरी मां पर नृत्य करके सभी को भावुक कर दिया, मां - बेटी संग में खूबसूरत परफॉर्मेंस दी।
कार्यक्रम का आयोजन हेमा खत्री द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मां के लिए कोई एक दिन निश्चित नहीं किया जा सकता, क्योंकि मां का प्रेम हर दिन हमारे जीवन में मौजूद रहता है। लेकिन मदर्स डे के माध्यम से सभी यादों, भावनाओं और रिश्तों को एक साथ संजोने का अवसर मिलता है, और इसी भावना के साथ सभी एकत्रित हुए।
इस कार्यक्रम में सुनीता कुमार प्रोफेसर एंड प्रिंसिपल उपस्थित रही उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं पल्लवी सिंह, प्रिया मिश्रा,नसरीन खान,मंजुलिका अस्थाना, मिथलेश सिंह,नीलू श्रीवास्तव एवं सभी माताओं को सम्मानित किया और अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न गेम्स का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपहार प्राप्त किए। पूरे कार्यक्रम में प्रेम, सम्मान, अपनापन और भावनाओं की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने इस मदर्स डे समारोह को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

Comments
Post a Comment