लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
सुनि प्रभु बचन हरष हनुमाना
सरनागत बच्छल भगवाना ॥
लखनऊ, दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीदपथ के प्रागंण में ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को सांसद माननीय जगदम्बिका पाल, स्नेहलता पाल विद्यालय के वाइस चेयरमैन अभिषेक पाल तथा सी ई०ओ स्वाति पाल के सौजन्य से विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम उन्होंने महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करते हुए भोग लगाया तत्पश्चात सभी में प्रसाद वितरण किया गया । इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मंजू लखनपाल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति सिंह मल्होत्रा, प्रवेश संचालिका श्रीमती दिव्या सिंह तथा विद्यालय समूह के सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं सामान्य जन साधारण ने प्रसाद ग्रहण किया ।प्रात 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और सायं 4:00 बजे तक चला । अंजनि पुत्र हनुमान की कृपा सब पर सदैव बनी रहे इस कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
Comments
Post a Comment