आनंदी वाटर पार्क एंड रिसॉर्ट्स में नई रोमांचक स्लाइड्स का विस्तार, “हाइड्रो हैरिकेन” बना मुख्य आकर्षण
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित आनंदी वाटर पार्क एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम में डायरेक्टर मार्केटिंग ऑपरेशंस श्री अमित तलवार ने पार्क में जोड़ी गई नई सुविधाओं, अत्याधुनिक वाटर स्लाइड्स एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
श्री अमित तलवार ने बताया कि आनंदी वाटर पार्क में इस सीजन कई नई एवं रोमांचक वाटर स्लाइड्स का विस्तार किया गया है, जिनमें “हाइड्रो हैरिकेन” प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बताया कि यह स्लाइड भारत में पहली बार इस स्वरूप में प्रस्तुत की गई है, जो रोमांच प्रेमियों को एक नया और यादगार अनुभव प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त पार्क में आठ नई वाटर स्लाइड्स जोड़ी गई हैं, जिससे आगंतुकों को पहले से अधिक एडवेंचर और मनोरंजन का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आनंदी वाटर पार्क पिछले 24 वर्षों से लखनऊवासियों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित यह वाटर पार्क अपनी उत्कृष्ट वाटर क्वालिटी, उच्चस्तरीय फूड क्वालिटी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुरक्षा व्यवस्था के विषय में जानकारी देते हुए श्री तलवार ने बताया कि पार्क में थ्री-लेयर सेफ्टी सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें प्रशिक्षित लाइफ गार्ड्स, सुपरवाइजरी मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक स्क्रीन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाती है। यह व्यवस्था आगंतुकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से विकसित की गई है।


Comments
Post a Comment