लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) द्वारा दिनांक 06 मई 2026 को दारुलशफा, लखनऊ के कॉमन हॉल में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, लखनऊ मंडल एवं अयोध्या मंडल के प्रभारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक सुदृढ़ बनाना, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित, जागरूक और प्रशिक्षित करना रहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र विवेक जी तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री अरविन्द पासवान जी की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की। शिविर में लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र पासवान, अयोध्या के जिलाध्यक्ष श्री सरबजीत कोरी जी, लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष श्री अनुज राज, हरदोई के जिलाध्यक्ष श्री रबिन्द्र राठौर जी, सीतापुर के जिलाध्यक्ष श्री शम्भू नाथ रावत जी, बाराबंकी के जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा जी, अमेठी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज पासवान जी तथा सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष श्री राममूर्ति गुप्ता जी सहित अनेक जनपदों के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अतिरिक्त प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिद्धांत मिश्रा जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती पाण्डेय जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव जी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री महेश सिंह भदौरिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी, श्री आनंद सिंह जी, श्री प्रमोद विक्रम जी, श्री पियूष सोमानी जी, श्री महेश बाल्मीकि जी, श्री वेद प्रकाश आर्यन जी, श्री चंद्र गणेश सिंह जी, कुमार आदित्य तथा प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया।
मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र विवेक जी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, जनसंपर्क की सुदृढ़ कार्यप्रणाली तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का आह्वान किया।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से श्री संजीव तिवारी जी, श्री दीपक गुप्ता जी, श्री संतोष भंडारी जी एवं श्री राजकुमार वर्मा जी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव श्री शारदा श्रीवास्तव जी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जनपदों से आए जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है। यह आयोजन न केवल कार्यकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि संगठनात्मक एकता, समन्वय और भविष्य की रणनीति को सुदृढ़ करने की दिशा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सफल सिद्ध हुआ।


Comments
Post a Comment