लखनऊ। कानपुर रोड स्थित में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आनंदी मैजिक वर्ल्ड के जीएम श्री शैलेन्द्र छाबड़ा जी एवं पार्टनर श्री अक्षत अग्रवाल जी ने पार्क की नई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।
जीएम श्री शैलेन्द्र छाबड़ा जी ने बताया कि आनंदी मैजिक वर्ल्ड में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए साफ-सफाई, हाईजेनिक फूड क्वालिटी, बेहतर वाटर क्वालिटी और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में महिलाओं के लिए विशेष सेफ्टी ज़ोन, बच्चों के मनोरंजन हेतु अत्याधुनिक किड्स ज़ोन तथा परिवारों के लिए सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आनंदी मैजिक वर्ल्ड में इस वर्ष 80+ वाटर स्लाइड्स एवं नए आकर्षक राइड्स जोड़े गए हैं, जिनमें “बवंडर” जैसी रोमांचक राइड्स विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पार्क को नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, ताकि लखनऊवासियों को विश्वस्तरीय मनोरंजन का अनुभव मिल सके।
इस अवसर पर आनंदी मैजिक वर्ल्ड के पार्टनर श्री अक्षत अग्रवाल जी ने कहा कि पार्क प्रबंधन महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही फूड क्वालिटी, स्वच्छता और वाटर हाइजीन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे हर आगंतुक सुरक्षित एवं आनंददायक अनुभव प्राप्त कर सके।
उन्होंने लखनऊवासियों एवं आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार आनंदी मैजिक वर्ल्ड अवश्य आएं और यहाँ की स्वच्छता, बेहतरीन फूड क्वालिटी, आधुनिक वाटर स्लाइड्स, किड्स ज़ोन एवं पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव करें।


Comments
Post a Comment