लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा आयोजित, भाजपा नेता अनूप बारी ने किया प्रसाद वितरण
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर लखनऊ स्थित अजंता टावर में श्री सुन्दरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 9 वर्ल्ड इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं भारतीय बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सबको ज्येष्ठ माह की बधाई दी।
इस अवसर पर दिनेश यादव, सुरेश यादव, अजय गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, गुलाब पाल, दीपक राय, बजरंगी, अनिल, अमरकेश, राम भुवन, निलेश, उमा नाथ, सचिदानंद, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि संकटमोचन हनुमान जी महाराज की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ सुन्दरकांड पाठ भी हुआ।
Comments
Post a Comment