लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
*यूपी चुनाव को लेकर लोजपा तैयार: प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी बोले - बूथ स्तर तक संगठन मजबूत, 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे से उतरेंगे मैदान में
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीतियों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी यूपी में पूरी मजबूती के साथ*यूपी चुनाव को लेकर लोजपा तैयार: प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी बोले - बूथ स्तर तक संगठन मजबूत, 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे से उतरेंगे मैदान में चुनावी मैदान में उतरेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। पीयूष सोमानी ने बताया कि पार्टी इस बार 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। इस नारे के जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि यूपी के पास अपना मजबूत नेतृत्व है और अब किसी दूसरे दल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्ग के मुद्दों को लेकर पार्टी घर-घर पहुंचेगी। कानून व्यवस्था, रोजगार, बिजली-पानी और विकास को पार्टी मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा वार जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक प्रचार की रणनीति तैयार की गई है। पीयूष सोमानी ने दावा किया कि नए नारे और मजबूत संगठन के दम पर इस बार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
Comments
Post a Comment