लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
Narayana e-Techno School के जानकीपुरम कैंपस में आज कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सेशन एवं रिजल्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना एवं उनकी शंकाओं का समाधान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायणा के वाइस प्रेसिडेंट Rakesh Kumar Yadav उपस्थित रहे। उनके साथ कॉलेज के डीन Nitesh Singh, प्रिंसिपल Ekta Singh, कोचिंग सेंटर डायरेक्टर S. N. Mishra एवं वरिष्ठ मैथ्स फैकल्टी S. M. Mishra ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
काउंसलिंग सेशन के दौरान विद्यार्थियों को NEET, PCB, PCM एवं अन्य विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ड्रॉप लेना चाहिए या नहीं, आगे की तैयारी कैसे करनी चाहिए तथा करियर चयन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से दिए गए। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि Narayana Coaching Center की गोमती नगर ब्रांच में NEET परीक्षा से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी परिस्थितियों के कारण तैयारी प्रभावित हुई है, उनके लिए री-NEET तैयारी हेतु फ्री ऑफ कॉस्ट सपोर्ट एवं अकादमिक गाइडेंस उपलब्ध रहेगा।
इच्छुक विद्यार्थी गोमती नगर ब्रांच विजिट कर सकते हैं, जहाँ अनुभवी एवं सीनियर फैकल्टी टीम विद्यार्थियों की तैयारी में सहयोग करेगी।
इसके साथ ही कक्षा 12वीं PCM ड्रॉपर/रिपीटर बैच की नई कक्षाएं 19 मई से प्रारंभ होने की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को अधिकतम स्कॉलरशिप प्रदान किए जाने की घोषणा की गई, ताकि अधिक से अधिक छात्र गुणवत्तापूर्ण तैयारी का लाभ उठा सकें। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक विस्तृत जानकारी हेतु कैंपस विजिट कर सकते हैं।
इसी अवसर पर नारायणा द्वारा इस वर्ष कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड, JEE एवं NEET परीक्षाओं में प्राप्त उत्कृष्ट परिणामों का भी भव्य रूप से उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया तथा सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं समूह फोटोग्राफी के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment