लखनऊ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के निर्देशों के क्रम में लखनऊ महानगर में समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भर दिया। समीक्षा बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अत्यंत व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कार्यक्रम प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया गया।
बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चावन की समस्त 403 सीटों के लिए अपनी पूरी तैयारी की कर रखी है और हमें पूर्ण विश्वास है इस बार यू पी में हमारी सीटों की संख्या बढ़े इसके लिए हमने अपने समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बैठको के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, नमिता गोयल, शिवानी और उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment