होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
Narayana e-Techno School के जानकीपुरम कैंपस में आज सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीजीएम Ashutosh Kumar, कॉलेज डीन Nitesh Kumar , प्रिंसिपल Ekta Singh एवं AGM Tarun Jaiswal ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हाल ही में घोषित हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणामों में Narayana Schools का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत शानदार रहा। ऑल इंडिया स्तर पर नारायणा के टॉपर छात्र ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे छात्र ने 493 अंक हासिल किए।
इसी क्रम में जानकीपुरम कैंपस का परिणाम भी बेहद उत्कृष्ट रहा। पीसीएम वर्ग में Shyamal Shukla ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर कैंपस टॉप किया। उन्होंने JEE Main में 99.38 परसेंटाइल प्राप्त किया तथा NDA Examination भी क्वालिफाई किया।
वहीं पीसीबी वर्ग में Shashank Gupta ने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बायोलॉजी में 100/100 तथा केमिस्ट्री में 99 अंक हासिल किए। साथ ही NEET में 641+ अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
कॉमर्स, पीसीएम एवं पीसीबी तीनों स्ट्रीम को मिलाकर कुल 79 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। कैंपस का औसत परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा तथा लगभग 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कैंपस का सर्वोच्च परिणाम 97.2 प्रतिशत एवं दूसरा सर्वोच्च परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि Narayana e-Techno School का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT JEE, NEET ,NDA एवं CA की तैयारी भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों को अलग से कोचिंग या ट्यूशन की आवश्यकता न पड़े।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
Comments
Post a Comment