Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के घोटाले , भ्रष्टाचार का रोल मॉडल है निदेशालय पशु पालन विभाग




लखनऊ-आय से अधिक सम्पत्ति की जांच होना है जरूरी पशु पालन निदेशालय लखनऊ में भ्रष्टाचार की बीमारी कैंसर की तरह व्याप्त है, जो नवीन पशु चिकित्सक विदों को भी अपनी चपेट में ले रही है, कई वर्षों से निदेशालय भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है, ट्रांसफर पोस्टिंग एवं सम्बद्धता के नाम पर करोड़ों की कमाई की जाती है एवं स्थनान्तरण निती की धज्जियां उड़ाते हुए निदेशालय में दसियों वर्ष से अधिकारी चौकड़ी जमाये बैठे हैं पिछले वर्ष ट्रांसफर सीजन में किये गये एक तिहाई पशु चिकित्सकों द्वारा अभी तक योगदान आख्या नहीं दी गयी है जिनकी हैसियत ट्रांसफर की राशि की नहीं है, उनसे सम्बद्धता के नाम पर स्वार्थ सिद्ध किया जाता है, योगी सरकार में पारदर्शिता एवं गुड गवर्नेन्स के नाम पर काला स्पॉट है, पशु पालन निदेशालय पशु पालक एवं पशु मित्रों का हित ताक पर रखकर राजसी गुण्डई का सटीक उदाहरण है निदेशालय, 20 प्रतिशत भी धरातल पर योजनाओं का कार्य परिलक्षित नहीं होता है एवं 100 प्रतिशत के ऊपर लक्ष्य प्राप्ति दिखायी जाती है. जहां एक ओर भारत में डिजिटलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है वहां पशु पालन विभाग द्वारा पोर्टल को खराब एवं नॉन प्रैक्टिकल करार दिया जाता है और झूठे आकड़ों में उलझा कर लक्ष्य प्राप्ति दिखायी जाती है। इन सब की धुरी है, विशेष सचिव श्री देवेन्द्र पाण्डेय जो पूर्व में कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ड घोटाले में निलम्बिन किये गये थे एवं वर्तमान में तीन वर्ष के ऊपर से विभाग में बैठकर रिमोट कंट्रोल से अधिकारियों पर नियंत्रण बनाये हुए है. उनके द्वारा कनिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दिलवाकर मनमानी वसूली की जा रही है। आई०पी०एल० की मैच की तरह उनके कार्यालय से अधिकारियों की हैसियत एवं तैनाती स्थान के नाम से लाखों की बोली लगायी जाती है, अपर निदेशक की 18 लाख एवं अलीगढ़ के 55 लाख की दर है, 06 महीनें बाद कार्यहित में एक अधिकारी को हटाकर इनके द्वारा दूसरा ले आया जाता है और सभी जनपदों पर ब्राहम्ण वर्ग का बोलबाला है, काबिल विशेषज्ञों के रहते हुए भी कनिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दिया जाता है और उनको वसूली का जरिया बनाया जाता है, अधिकारियों के वार्षिक मूल्यांकन के दर भी निर्धारित है एवं जनपद में पदस्थापना पर अनुपस्थिति की महीनेदारी बंधी हुई है गौशाला में बिना टैग के पशुओं के नाम भरण-पोषण के लिए धनराशि आवंटित की जाती है एवं तीन से चार रूपए प्रति किलों अधिक पर भूसा क्रय कर टैक्स पेयर के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है, मौत के आकड़े छिपाये जाते है ताकि आवंटित राशि कम न हो जाए। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में खूटा बदलकर पशु पालक को पशु का आवंटन दिखाया जाता है, 10 गुना दाम पर चाहेते वेण्डर्स के साथ रेट फिक्सिंग दवाईयां विक्रय कर भारत सरकार की गाईडलाइंस की धज्जियां उड़ायी जाती है। 300 की चीज 2160 एवं 120 रूपए का हैण्डवॉश 370 रूपए में खरीदा गया, फर्जी सत्यापन कर करोड़ों की धनराशि का क्लेम लिया जाता है। सच पूछे तो आधा पैसा भी पशु पालक स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा है. पशु वधशाला के तार भी इन्हीं से जुड़े हुए है. विशेष सचिव के दरबार में होती है अधिकारियों की सुनवाई भ्रष्टाचार का रोल मॉडल का पशु पालन निदेशालय हर 06 माह में निदेशक बदल जाते है, ब्लैक लिस्टेड कम्पनी को करोड़ों का आर्डर दे दिया जाता है। पशुदन विकास परिषद पर भी हुकुमत करना चाहता है निदेशालय, 20 वर्ष पहले सोसाइटी रजिस्ट्रेशन में पंजीकृत हुई परिषद के नियम ताक पर रखकर पहले मूल विज्ञापन को बदलवा कर आवेदक की आयु 62 वर्ष की गयी फिर बिना बोर्ड बैठक के सी०ई०ओ० से बिना कार्यभार लिये निदेशक द्वारा पद पर कब्जा कर लिया गया निदेशालय के खर्चा की सी०ए०जी० ऑडिट होना जरूरी और बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला का पर्दाफाश होना है जरूरी पशु पालन निदेशालय 30 प्रतिशत कमीशन एवं गोवंश/साड़ के हक का खा रहे है निदेशालय के आला-अधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी अपने विभाग को निगल गए

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...