बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
लखनऊ भारत के सबसे बड़े शिया संगठन हुसैनी टाइगर्स के कार्यकर्ता समागम का आयोजन चौक मंडी स्थित इमामबड़ा गुफ्रन्माब में किया गया। संगठन के अध्यक्ष श्री नक़ी हुसैन द्वारा कार्यकर्ताओं का अहवाहन किया गया । हुसैनी टाइगर्स संगठन की लोकप्रियत दिन बा दिन बढ़ती जा रही है और पूरे देश के शिया सुन्नी हिंदू सब धर्मों के नौजवान लगातार हुसैनी टाइगर्स से जुड़ रहे हैं। इस संगठन की धूम इस वक़्त पूरे विश्व में फैलती जा रही हैं।
संगठन के महामंत्री शाहज़ाद अब्दी ने कहा कि हुसैनी टाइगर्स का मक़सद जहां आज़ादारी का तहफूज़ करना वहीं देश में क़ौमी यकजहती क़ायम करने के लिए हर धर्म के लोगों के साथ शाना व शाना साथ रहना भी हुसैनी टाइगर्स के नोजवानों का मक़सद है।
समागम में हुसैनी टाइगर्स ने अपनी लीगल सेल से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया लीगल सेल के जरी जैदी आमिर नकवी और कामरान फ़ारूक़ी को पदभार ग्रहण कराने के साथ साथ अपनी टीम के साथ सम्मानित भी किए गए। संगठन ने इस मौके पर शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन श्री अली ज़ैदी को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर हुसैनी टाइगर्स के संस्थापक एवं संरक्षक शमील शमसी ने सभी कार्यकर्ताओं का समागम में इतनी बड़ी संख्या में सम्मलित होने पर आभार जताया और धन्यवाद किया

Comments
Post a Comment