Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कलर्स अपने नए शोज़ के साथ प्यार के मौसम का उत्सव मनाने के लिए आपके शहर लखनऊ में प्यार की मशाल लेकर आया है;



लखनऊ, : एक बार फिर से प्यार की दुनिया में खो जाइए क्योंकि भारत के अग्रणी एचजीईसी कलर्स ने रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक अपने प्राइम-टाइम स्लॉट को दिल जीत लेने वाली तीन प्रेम कहानियां प्रसारित करके एक रोमांटिक महोत्सव में बदल दिया है, जिनसे दर्शकों के दिल रोमांचित हो उठते हैं। तीन अलग-अलग प्रेम कहानियों से दर्शकों का नॉन-स्टॉप मनोरंजन करने के वादे के साथ, पहली प्रेम कहानी ‘मेरा बलम थानेदार’ है, जो दो विपरीत व्यक्तियों के बीच रोमांस का उतार-चढ़ाव भरा सफर है, और राजस्थान में नाबालिग विवाह की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें शगुन पांडे (वीर) व श्रुति चौधरी (बुलबुल) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद भारतीय इतिहास के पन्नों को फिर से लिखने वाली भव्य प्रेम कहानी ‘प्रचंड अशोक’ है जिसमें अदनान खान (सम्राट अशोक) और मल्लिका सिंह (राजकुमारी कौर्वकी) मुख्य भूमिका में हैं। तीसरा शो ‘कयामत से कयामत तक’ है, जो पुनर्जन्म पर आधारित एक सच्ची कहानी है जिसमें करम राजपाल (राज) और तृप्ति मिश्रा (पूर्णिमा) मुख्य भूमिका में हैं। शाश्वत प्रेम का उत्सव मनाते हुए, कलर्स ने एक मशाल जलाई है, जिसके साथ यह ‘प्यार की मशाल’ के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ पहुंचा है, जहां यह लौ एक विज़ुअल प्रदर्शन के साथ दर्शकों के दिलों में प्यार की मशाल जलाएगी।

प्यार का जादू जीवंत हो उठा है क्योंकि एक अनोखी मूविंग वैन (कैंटर) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख शहरों की यात्रा करते हुए प्रेम का प्रसार कर रही है। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला कैंटर इन तीन शो में प्रदर्शित प्रेम की लौ को बढ़ाने के लिए लखनऊ में रुका है। चैनल लखनऊ के लोगों को सोमवार 12 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे कैल्सिक चौराहे पर अभिनेता करम राजपाल (राज की भूमिका निभा रहे हैं) और तृप्ति मिश्रा (पूर्णिमा की भूमिका निभा रही हैं) के साथ 'प्यार की मशाल' देखने के लिए आमंत्रित करता है। इस सफल गतिविधि में भाग लेने वाले भाग्यशाली विजेताओं को मुंबई जाने और शो की शूटिंग का अनुभव करने का मौका मिलेगा। आइए, भाग लें और कलर्स के साथ अपने प्रेम की ज्वाला को भड़कने दें!

प्यार का ट्रिपल डोज़ देखें, हर सोमवार-शुक्रवार रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक केवल कलर्स पर।

Comments