Skip to main content

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

उत्तर प्रदेश जलकल जलसंस्थान अधिकारीयो एव कर्मचारी सयुक्त मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न


लखनऊ,उत्तर प्रदेश जलकल जलसंस्थान अधिकारी / कर्मचारी सयुक्त मोर्चा की जलकलों का नगर निगम में पूर्ण रूप से विलय किये जाने के विरोध में प्रदेश स्तरीय एक बैठक जलकल विभाग लखनऊ के ऐशबाग स्थित परिसर में श्री विपिन कुमार बाजपेई अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आज की बैठक में उ0प्र0 जलकल / जलसंस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सरक्षक पद पर श्री राजीव बाजपेई जी को चुना गया। इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि माननीय नगर विकास मंत्री जी से मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा  25.09.2023 को यह ज्ञापन दिया जायेगा कि शासन स्तर पर जलकलों का नगर निगमों में विलय किये जाने से पूर्व मोर्चा के प्रतिनिधियों से वार्ता करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाय । अन्यथा की स्थिति में संयुक्त मोर्चा विलय के विरोध प्रदेश स्तरीय आन्दोलन करने से पीछे नही हटेगा, किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की दशा में शासन स्वयं जिम्मेदार होगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से श्री सचिन सिंह यादव, श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री रणवीर सिंह सिसौदिया, श्री राजेन्द्र यादव, श्री विपिन कुमार वाजपेई, श्री संतराम, श्री राजेन्द्र यादव, श्री अशोक कुमार, श्री सतीश पाण्डेय, श्री रमेश तिवारी, श्री रुपेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री नितिन त्रिवेदी, श्री आकाश कुमार गुप्ता, श्री संदीप अवस्थी, सै०मुख्तार अली, श्री सोनू कुमार, श्री गोविन्द धानुक, श्री सूरज भान सिंह, श्री भानू प्रताप सिंह, श्री रजनीश शर्मा, श्री ललित दक्ष प्रजापति, श्री शैलेष धानुक, श्री तूफानी, श्री शानू आलम, श्री अशोक यादव आदि कर्मचारी नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

Comments