Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

लखनऊ एक्सपो का आयोजन कथा मैदान आशियाना में 12 दिसम्बर से शुरू




राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के कथा मैदान में तीसरी बार 12 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। शाइन इवेण्ट्ज एंड एक्जीबिट्स और न्यू कानपुर यूथ क्लब द्वारा हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किये जा रहे एक्सपो में हैण्डलूम, हैण्डीक्राफ्ट, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स समेत हर प्रकार के स्टाल लगाये जाएंगे। 

आज यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शाइन इवेन्ट्ज एंड एक्जीबिट्स के निदेशक आमिर सिद्दीकी ने बताया कि एक्सपो में राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियां एक ही छत के नीचे अपने स्टालों का प्रदर्शन करेंगी। इससे विलुप्त होते जा रहे हस्तशिल्प को संरक्षण के साथ-साथ बहुत से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 

हस्तशिल्पियों के साथ-साथ लोक संस्कृति के संरक्षण में विक्रम बिष्ट के निर्देशन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, असम, गुजरात समेत देश भर की लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा किया जाएगा। 

इस बार एक्सपो का आयोजन नये ढंग से नये स्वरूप में किया जाएगा। एक्सपो की पूरी अवधि में खो-खो, रस्साकसी, रस्सीकूद, गेंदतड़ी समेत तमाम पारम्परिक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन माया आनंद और देवेश्वरी पवार के संयोजन में किया जाएगा। 


"शॉपिंग भी-मस्ती भी" के उद्देश्य से आयोजित एक्सपो में हर आगंतुक के लिए लकी ड्रा किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प कारीगरों के लिए भी ढेरों उपहारों की बौछार की जाएगी।


Comments