Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते तदर्थ शिक्षको के याचना कार्यक्रम का 14 वा दिन

 



 लखनऊ, माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में याचना कार्यक्रम का या 14 दिन है हम सभी तदर्थ शिक्षक वर्षों से और ऊर्जा वेतन को निर्गत कराने के लिए लगातार निदेशालय माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के शिविर कार्यालय पर लगातार 14 दिन से हम सभी लोग याचना कर रहे हैं परंतु अभी तक हम सभी की समस्या का कोई निराकरण नहीं हो पाया इस स्थिति में हम सभी लोगों ने कल 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से उपवास रखेंगे जब तक हम सभी का वेतन निर्गत नहीं हो जाता तब तक हम सभी लोग उपवास के कार्यक्रम को इसी प्रकार चलाते रहेंगे भविष्य में रणनीति परिवर्तित होती है तो आप सभी प्रेस बंधुओं को जरूर सूचित करने का काम करेंगे ऐसी स्थिति में वेतन ना मिल पाने की दशा में घर में बुजुर्ग मां-बाप गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं जिनकी दवाइयां नहीं हो पा रही हैं जुलाई हो चुका है बच्चों का एडमिशन कराने के लिए हम सभी के पास पैसा नहीं है बड़ी हो चुकी बेटियों की शादी तय हो चुकी थी परंतु पैसे के कारण शादियां टूट गई और परिवार की परवरिश करने में यह वेतन ना मिल पाने की वजह से भारी परेशानी का सामना हम सभी तदर्थ शिक्षक साथी कर रहे हैं उसी के क्रम में हम सभी लोग लगातार लखनऊ निदेशालय कार्यालय पर याचना के कार्यक्रम को कर रहे हैं परंतु अब हम सभी लोग कल से उपवास के कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे ।

Comments