Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

हिंदू आर्मी समेत 108 हिंदू संगठन दिल्ली के जंतर मंतर पर करेंगे महापंचायत

 



राजधानी लखनऊ में हिंदू आर्मी के चीफ सुशील तिवारी द्वारा 8 अगस्त 2023 को जंतर मंतर में होने वाली महापंचायत के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया । सुशील तिवारी ने बताया कि वह 8 अगस्त को कई वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं और इस बार हिंदू आर्मी, हिन्दू रक्षा दल, सेव इंडिया फाउंडेशन के तत्वधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी हिन्दू संगठन सरकार से प्रमुख रूप से मांग करेंगे की जो भी धार्मिक,आर्थिक, शिक्षा से संबंधित जो भी अधिकार, सुविधाएँ और फ्री सरकारी योजना मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध को सरकार वर्षों से देती आ रही हैं। वही अधिकार सुविधाएँ सरकारी योजना हिन्दुओ को भी दी जाएँ। 

संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता हैं, इसलिए संविधान के अनुच्छेद 25 से 31 में प्रदत्त अधिकार हिंदुओ को भी दिये जाए। जनसंख्या नियंत्रण आई आदि कई मुद्दों को लेकर सरकार से मांग रखी जाएगी इस कार्यक्रम में ,  सेव इंडिया फाउंडेशन से प्रीत सिंह हिंदू रक्षा दल से पिंकी चौधरी ,  हिंदू आर्मी के संस्थापक  रणधीर सिंह,सुनील त्रिपाठी हिंदू आर्मी के साउथेन कमांड सतीश मायलावरापु हिंदू आर्मी के चीफ सुशील तिवारी, अशोक मित्तल अमित प्रजापति समेत  108 हिन्दुवादी संगठनों के अध्यक्षों के लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है।  महापंचायत 8 अगस्त 2023 सुबह 11 बजे जंतर मंतर दिल्ली में होगी

Comments