Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

एस0के0डी एकेडमी की वृंदावन शाखा में हुआ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित



एस0के0डी0 एकेडमी के सभी बोर्ड यू0पी0, आई0एस0सी0 एवं सी0बी0एस0ई0 के मेधावी विद्यार्थियों का आज 30 जूलाई 2023 को एस0के0डी0 एकेडमी की वृन्दावन शाखा के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री (जलशक्ति मंत्री) उ.प्र. सरकार,  जेपीएस राठौड़, राज्य मंत्री (स्वतंत्र) सहकारिता, उ.प्र. सरकार,  दया शंकर सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र) परिवहन, उ.प्र. सरकार, डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक (सरोजिनी नगर, लखनऊ)  अविनाष सिंह चौहान, एमएससी, श्री बाबा हरदेव सिंह, पूर्व अध्यक्ष, यूपीपीसीएस एसोसिएशन का स्वागत एसकेडी एकेडमी के चयेरमैन एसकेडी सिंह जी, निदेशक  मनीष सिंह जी, उपनिदेशक श्रीमती निशा सिंह जी, व सह निदेशक श्रीमती कुसुम बत्रा एवं  डी के सिंह द्वारा शाल मोमेन्टो व बुके देकर किया गया। साथ ही सभी माननीय मंत्री जी ने एसकेडी एकेडमी के चेयरमैन  एसकेडी सिंह जी का भी सम्मान शाल पहनाकर किया।

इस अवसर पर डा0 राजेश्वर जी ने कहा कि देश के सशक्तिकरण के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा। उन्होने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय डीजिटल एवं आर्टिफिसियल इन्टेलिजेंस की दुनिया होगी जिसे छात्रों को अपनी षिक्षा के साथ साथ आधुनिकता के मानदंडों को भी ध्यान में रखना होगा। एस0के0डी0 एकेडमी द्वारा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है, जोकि अति सराहनीय है। देश में बढ रहे साक्षरता दर में एस0के0डी0 एकेडमी जैसे सस्थाओं के साथ साथ अभिभावको अति महत्वपूर्ण योगदान है। 

इस अवसर पर अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने एस.के.डी. एकेडमी में दिये जाने वाले शिक्षा एवं संस्कार की भूरी भूरी प्रशसां करते हुए सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई दी।  जेपीएस राठौर जी ने अपने शिक्षणकाल को याद करते हुए एस0के0डी0 सिंह जी के योगदान को बताया कि उनकी शिक्षा के कारण ही वे आज इस मुकाम पर है। श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने विद्याथियों को शिक्षा के प्रति एकाग्रचित होने के लिए कहा कि अपने कार्यकलापों में अपने आराध्य का स्मरण अवष्य करें।




सभी प्रधानाचार्यों ने सम्मानित जनों के समक्ष अपने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आई0सी0एस0ई0 बोर्ड के श्रुति अस्थाना ने 98.8 प्रतिषत अंक प्राप्त करके के विद्यालय में टॉप किया एवं ऑल इण्डिया 6ठां स्थान प्राप्त किया। आई0एस0सी0 बोर्ड के नील मुखर्जी ने 95.25 प्रतिशत, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड (वृन्दावन ब्रांच) के 12वीं के छात्र श्रेयांष और आषुतोष ने 96 प्रतिषत, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड (विक्रान्तखण्ड ब्रांच) के 10वीं के छात्र हर्षित वर्मा ने 97.6 प्रतिषत, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड (वृन्दावन ब्रांच) के 10वीं के छात्र नंदिनी गुप्ता ने 96.6 प्रतिषत, यू0पी0 बोर्ड 12वीं के छात्रा आयूषी मिश्रा 92.0 प्रतिषत एवं यू0पी0 बोर्ड 10वीं के छात्र अनुकल्प पाठक 92.3 प्रतिषत से उत्तीर्ण हुये। बच्चों को माननीय मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एवं एसकेडी के चेयरमैन सर एवं निदेशक जी ने मोबाइल, घड़ी, स्ट्रॉली, सर्टिफिकेट व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् सभी बोर्डों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले व 90 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी घड़ी, स्टौली, सर्टिफिकेट व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के उन सभी प्रधानाचार्यों, उपप्रधानाचार्यों, शिक्षकों को भी चेक व उपहार देकर सम्मानित किया गया जिनके अथक प्रयास से बोर्ड के बच्चों ने अच्छा रिजल्ट देकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार, माननीय श्री दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, उ0प्र0 सरकार एवं डा0 राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनी नगर क्षेत्र, सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करके उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा व्यक्त की एवं बधाई दी।

संस्था के चयेरमैन श्री एसकेडी सिंह जी ने सम्बोधित करते हुये विद्यार्थियों शिक्षकों एवं सम्पूर्ण स्टाफ के प्रयास की सराहना की व आशीर्वाद देते हुये विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की व उत्साहवर्धन किया।

श्री मनीष सिंह, निदेशक एसकेडी ग्रुप, ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को उनके सराहनीय योगदान तथा विद्यालय प्रबंधन में विश्वास कायम रखने हेतु धन्यवाद दिया और कहा कि शिक्षा के विस्तृत क्षेत्र में समाज को एक सुसंगठित रूप देने की अपार संभावनाओं को तलाशते हुये विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देना एसकेडी ग्रुप का प्रथम लक्ष्य है और इसमें हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।

विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन व साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हमारे इस प्रयास की सफलता की ही कड़ी है।’’ एस.के.डी. एकेडमी, यू0 पी0 बोर्ड की प्रधानाचार्या डॉ0 शैली श्रीवास्तव के धन्यवाद भाषण व भोजन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।