Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने किया लखनऊ का एक दिवसीय दौरा

 



राजेश जसवाल के मार्गदर्शन पर आसिम नूरी ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद आज अपने एक दिवसीय दौरे के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे। श्री खुर्शीद ने प्रदेश मुख्यालय पर आये हुए आयोजित लखनऊ के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्री नकुल दुबे जी, लखनऊ की मेयर प्रत्याशी रही श्रीमती संगीता जायसवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रही।


इस मौके पर श्री खुर्शीद ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी वार्ता की। जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता, जातिगत जनगणना, मणिपुर हिंसा तथा विपक्षी दलों के लोकसभा चुनाव में एकजुटता आदि मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभी विपक्षी दलों की बैठक होनी है उसमें विपक्षी दलों की एकजुटता का मुद्दा हल हो जायेगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता पर कहा कि 2018 में जब लॉ कमीशन का गठन हो चुका था तो अब पुनः इसके गठन की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने मणिपुर हिंसा पर कहा कि इसके लिए पूरी तौर से केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।





उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री मा0 श्री सलमान खुर्शीद जी, पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्री नकुल दुबे जी के समक्ष श्रीमती संगीता जायसवाल के साथ आये हुए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रूप से मो0 आसिम नूरी, शायना खाँ, विशाल वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, राम नरेश जायसवाल, मो0 इमरान मो0 मुफीद, तथा सानू आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया तथा सभी को बधाई दी।



प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित हो इस पर श्री सलमान खुर्शीद जी ने अपने सुझाव दिये तथा उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि हम उ0प्र0 में लगभग 33 वर्षों से सत्ता से दूर हैं लेकिन अब कुछ बदलाव होना चाहिए। 2009 के लोकसभा चुनाव में हमने सभी राजनैतिक दलों को करारी शिकस्त देते हुए प्रदेश में 22 सीटों पर जीत हासिल की थी आज फिर हमें उसी ताकत से खड़े होना होगा और यदि हम नहीं खडे़ हो पाये तो यह प्रदेश कहां जायेगा इसका अंदाज भी नहीं लगाया जा सकता। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। हिन्दू और मुस्लमान को आपस में लड़ाने की साजिशें रची जा रही हैं। लेकिन जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह शायद यह जानते हैं कि हमारा देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। जहां प्रकृति भी हमें आपस में भाईचारे के साथ रहने का संदेश देती है। ऐसे में हमें एक साथ मिलकर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। अगर हम एक साथ मिलकर काम करेंगे तो अवश्य ही हम फिरकापरस्त ताकतों को हराकर देश, संविधान और लोकतंत्र को बचा सकते हैं तथा कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में वापस ला सकते हैं।  


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश, संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा करना है। अगर हम सभी मिलकर काम करेंगे तो यह लक्ष्य जरूर प्राप्त करेंगे। आज देश की विरासत को बेचा जा रहा है सभी सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आज लाखों बेरोजगार शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर हैं, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। अगर हमने इन मुद्दों पर आगे आकर संघर्ष नहीं किया तो हमारा लोकतंत्र एवं संविधान समाप्त हो जायेगा। हमें इसके लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। हम निश्चित रूप से अपने लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने में कामयाब होंगे।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता राजेश जसवाल हमें अपने देश को झूठ के अंधकार से निकालकर सच के प्रकाश की तरफ ले जाना है और अपने भारत देश का विकास करना है लगातार देश की जनता को झूठ बोल बोल कर भ्रमित किया जा रहा है लेकिन अब कांग्रेस पार्टी  यह झूठ का व्यापार किसी भी कीमत पर नहीं चलने देगी आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए हमने अपनी कमर कस ली है और अब हम लोगों से मिलकर उन्हें अपने पार्टी की  विचारधाराओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाकर राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा ना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से मेयर प्रत्याशी संगीता जायसवाल  ने भी कहा की जनता को और अंधकार में अब नहीं रखा जा सकता है। हमारा युवा जाग उठा है उसे सही गलत की पहचान हो चुकी है। इसलिए निश्चित है कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही फैसला देगी। इस मौके पर  आसिम नूरी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और कहा कि राजेश जयसवाल जी के मार्गदर्शन के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं। और आगे भी राजेश जायसवाल के द्वारा बताए गए मार्ग पर चढ़कर वह पार्टी का विस्तार बढ़-चढ़कर करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद हुसैन, वीरेन्द्र मदान, प्रमोद सिंह, दिग्विजय सिंह, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, रमेश मिश्रा,  प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, विशाल राजपूत, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष दीक्षित, राघवेन्द्र नारायण तिवारी, सुशीला शर्मा, सिद्धी श्री, कोनैन हुसैन, रूद्र दमन सिंह बब्लू, अनुराग दीक्षित, डॉ0 रेहान अहमद खान, विभा त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।