लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
लखनऊ। 108 फीट ऊंची धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त आईआईएम रोड, बख्शी का तालाब क्षेत्र के सरौरा गांव स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर गुरूवार को एक बार फिर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बना। अवसर था यहां मंदिर परिसर में आयोजित श्री हनुमत महायज्ञ के शुभारंभ का। शंखों की तीव्र ध्वनियों के बीच मन—मस्तिष्क में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करते मंत्रोच्चार के बीच अग्नि स्थापना के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इससे पहले गाजे—बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा (नगर परिक्रमा) निकाली गई।
जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के नेतृत्व एवं आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के साथ आचार्य अनिल पाण्डेय व अन्य प्रख्यात पुरोहितों द्वारा यहां विधि—विधान से पूजन अर्चन किया गया। वहीं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि 26 मई से तीन जून तक प्रत्येक दिवस यहां प्रातः सात बजे पूजन, दोपहर तीन बजे हवन और भागवत कथा सायं सात बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 4 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के आयोजन के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। वहीं नागा साधु ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि रोग—दोष आदि से पीड़ित व्यक्ति यहां आएं और हवन में आहूतिं दें। बजरंगबली की कृपा से कष्टों से छुटकारा मिलेगा।


Comments
Post a Comment