Skip to main content

रायबरेली: दलित युवक की हत्या लोजपा ने की जांच की मांग परिवार को आर्थिक मदद-दिलाने की मांग

    15 जुलाई 2026 (बुधवार) की रात्रि लगभग 11:00 से 12:00 बजे के मध्य रायबरेली जनपद के थाना नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेला, नसीराबाद, तहसील सलोन, विकासखंड छतोह निवासी दलित परिवार के सदस्य श्री राम सिंह पासी की कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक पर पहले पीछे से सिर पर गंभीर प्रहार किया गया तथा उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई, जिसका उल्लेख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निष्कर्ष आने के बावजूद पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास्तव, प्...

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन




उ0 प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 25.05.2023 को अपने 13 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना स्व ० बाबू . बी ० एन ० सिंह के प्रतिमा के नीचे देकर अपनी मांगों का ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0 सरकार को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस सहायक आयुक्त के माध्यम से दिया गया जिसमें दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाय । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जो भर्ती पर रोक लगाया गया है उसे हटाकर भर्ती किया जाय । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900 पे ग्रेड दिया जाय । वन विभाग के दैनिक कर्मचारियों को शासन द्वारा पूर्व में नक्सल क्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर विनियमितीकरण किया जाय आदि 13 सूत्री मांग - पत्र पर महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो माह नवम्बर में आन्दोलन करने के लिये महासंघ बाध्य होगा । आन्दोलन के दौरान जो भी क्षति होगी उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उ ० प्र ० सरकार की होगी । जनपद से आये हुए कर्मचारी नेताओं एवं प्रदेश के नेताओं में आक्रोश देखा गया इसलिये आन्दोलन का निर्णय लिया गया । जिसमें लखनऊ , बाराबंकी , फैजाबाद , चन्दौली , मिर्जापुर , सोनभद्र , वाराणसी , भदोही , गाजीपुर , जौनपुर , आजमगढ़ , बलिया , गोरखपुर , झांसी , मुरादाबाद , मथुरा , अलीगढ़ , एटा , इटावा , औरैया , प्रयागराज , कानपुर , कानपुर देहात , कुशीनगर , फतेहपुर , महराजगंज , मऊ , हरदोई , बहराइच , देवरिया , पड़रौना , कासगंज , मेरठ , पीलीभीत , देवीपाटन , गोण्डा , श्रावस्ती , गोण्डा , हाथरस , बस्ती आदि जनपद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी धरने में भाग लिये । 



धरने को राष्ट्रीय अध्यक्ष मा ० सुभाष लाम्बा जी ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की रवैया कर्मचारियों के हित में नहीं है । इसलिये कि सरकार ने भर्ती पर रोक लगाकर आउट सोसिंग / ठेकेदारी प्रथा चलाकर देश के नौजावनों को बेकारी की ओर ढकेल रही है । यह भी मा ० लाम्बा जी ने कहा कि पुरानी पेंशन को न देकर घर जाने वाले कर्मचारियों को भूखमरी की ओर ढकेल रही है । धरना को श्री कमल अग्रवाल, लाखन सिंह ,रमाशंकर सिंह यादव, शिवपाल चौहान, अयोध्या प्रसाद ,राम प्रसाद सरोज, रमेश यादव ,विश्वनाथ यादव ,द्वारिका मोदनवाल ,श्रीमती सोफिया बानो, कप्तान सिंह, जय नाथ यादव ,नरेंद्र सिंह, श्याम मोहन सिंह, रविंद्र कुमार मेहता, सुशीला, राकेश ,पुनीत त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, परमेश्वर सिंह,  मनोहर लाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सिकंदर अली, नीरज कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार यादव, गुनियाराम प्रजापति, राकेश कुमार ,श्रीमती निधि , अफीब ,जितेन कुमार श्रीवास्तव ,अंगद हैदर अली मार्कंडेय तिवारी प्रहलाद नारायण सत्यनारायण त्रिपाठी संजय कुमार सिंह मुरारी सिंह मौर्य केशव मिश्रा रविंद्र कुमार रविंद्र कुमार माथुर बीएल गुलाबिया पप्पू ताराचंद शिव शंकर शुक्ला विजय कुमार उदय भान आदि कर्मचारी नेताओं ने   संबोधित किया।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...