Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जीवन के अंतिम क्षणों तक संघर्ष करने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों के मसीहा स्व0 ओम प्रकाश शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि

 


         संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर स्व0 ओम प्रकाश शर्मा के निर्वाण दिवस दिनांक 16 जनवरी को संघर्ष दिवस के रुप में मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों की इकाई शाखाओं में श्रद्धांजलि सभा के बाद अपनी मांगों - पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तें, राजकीय कर्मचारियों की भांति निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समाप्त किए गए भक्तों की वापसी, तदर्थ शिक्षकों कि विनियमितिकरण एवं वेतन भुगतान, भ्रष्टाचार मुक्त एवं सरल स्थानांतरण की व्यवस्था आदि को  पोस्टकार्ड में लिखकर माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे। 

              लखनऊ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिला मंत्री श्री महेश चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी, 2023 को जनपद की इकाई शाखाओं में स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा कोश्रद्धांजलि दी जाएगी तथा   मांगों से संबंधित पोस्ट कार्ड माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे। इसी के साथ अपराह्न 1:00 बजे संगठन के केंद्रीय कार्यालय 109 विधायक आवास, राजेंद्र नगर लखनऊ में स्व0 ओम प्रकाश शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें अपराह्न 1:00 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी।

                    

Comments