Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

यूपीएए अवार्ड्स 2022: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर व डायरेक्टर अब्बास-मस्तान समेत कइयों को दिया सम्मान

 





लखनऊ: उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'यूपीएए अवॉर्ड्स-2022' में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, कई तरह की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजधानी के वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल ऑरनेट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'यूपीएए अवॉर्ड्स-2022' के आयोजनकर्ता एवं फ़िल्म निर्माता नितिन मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। 


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगभग दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित किया। जिसमें मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, लिजेंड्री डायरेक्टर अब्बास-मस्तान, गायक रवि त्रिपाठी, अभिनेता शरद मल्होत्रा, नंदिश संधू, हिमांशु गांधी, विकास भल्ला, अलंकार कपूर, अज़हर बेग, गौतम हांडा और विंध्य तिवारी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेत्री रुबीना अख़्तर, अनेरी वजनी, पायल घोष, जैस्मीन कौर, श्रद्धा पांडेय, भूमिका गुरुंग, मीनाक्षी दीक्षित, मोनिका चौधरी, तनिष्क रंजन और फ़िल्म प्रोड्यूसर मयूर बरोट एवं डायरेक्टर दिवाकर भट्टाचार्य का भी सम्मान हुआ। साथ ही, सोशल वर्कर अस्मिता सिंह, राधे श्याम तिवारी, पीआर अनुराग बत्रा सहित अनुराग दीक्षित और सरिता द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। 



कार्यक्रम में 'यूपीएए अवॉर्ड्स-2022' से नवाजे गए मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर की उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम मनोज को अक्सर सुनते हैं। उनके द्वारा उठाये गए मुद्दे भी देश हित में होते हैं। मनोज ने अमेठी जिले से निकलकर मुंबई पहुंचकर जो कामयाबी हासिल की है, उससे पूरे उत्तर प्रदेश का नाम बुलंदियों पर पहुंचा है।

Comments