Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

लखनऊ मण्डल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया जायेगा आयोजित

 


प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में (बी0ओ0सी0) बोर्ड ने श्रमिकों के हितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘श्रमेव जयते‘ के नारे ने श्रमिकों को न केवल सम्मान दिया है, बल्कि उनकी पूरी जीवन शैली को ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों और मजदूरों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। सरकार की प्राथमिकता पर किसानों और मजदूरों के हितलाभ के लिए चलाई गयी योजनाओं ने उनके जीवन को सम्बल प्रदान करने का कार्य किया है। इससे उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक-एक श्रमिक का जीवन बदलेगा।


   श्रम मंत्री आज हेरिटेज लॉन, चारबाग, लखनऊ में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जाने, निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड वितरण, आयुष्मान पंजीयन कैम्प, बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थियों हेतु हितलाभ वितरण के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड द्वारा संचालित ‘‘कन्या विवाह सहायता योजना‘ के 187 लाभार्थियों को 10,28,5000/- रूपये, निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना‘‘ के तहत 09 लाभार्थियों को 2,25,000/- रूपये एवं बोर्ड  में पंजीकृत श्रमिकों को चिकित्सीय निःशुल्क सुविधा प्राप्त करने हेतु 185 श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड व गोल्डन कार्ड का वितरण किया।श्री राजभर ने ‘बाल श्रमिक विद्या योजना‘‘ के अन्तर्गत 100 लाभार्थियों को 1,000 रूपये मासिक प्रति बालक एवं 1,200 रूपये मासिक प्रति बालिका की दर से उनकी उपस्थिति के आधार पर, भुगतान किये जाने सम्बन्धी हितलाभ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये। कार्यक्रम में कुल 58 लाभार्थियों को 1,25,000.00 रूपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया। इस कार्यक्रम दिवस में लगभग 439 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए 1,06,35,000 रूपये की धनराशि का वितरण किया गया।

श्री राजभर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में रहने वाले सभी वर्गों के हितों के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बच्चे के पैदा होने से लेकर उसके पूरे जीवन भर के 

   श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल ‘‘पंथ मन्नू कोरी’’ ने मजदूरों को उनका हितलाभ एवं योजनाओं में समय से भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने लखनऊ सहित प्रदेश के 18 मण्डलों में स्थापित किए जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों में दी जाने वाली निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों से अपील की। उन्होंने 05 वर्ष के अन्दर पूरे प्रदेश को बाल श्रम से मुक्त किये जाने के लक्ष्य के अनुरूप एक कार्ययोजना बना कर चरणबद्ध तरीके से बाल श्रम प्रथा का उन्मूलन करने के निर्देश दिये। साथ ही उपस्थित उद्यमियों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को इस दिशा में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु सक्रिय अपील की।

      अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा ने लाभ प्राप्त कर रहे श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं, निजी क्षेत्र, राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न निर्माण योजनाओं में निहित उपकर की वसूली पर जोर दिया, ताकि श्रमिकों के हितार्थ योजनाओं के संचालन में कोई बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन्म से मृत्यु तक की विभिन्न योजनायंे चलाते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों के इलाज की प्रतिपूर्ति व्यवस्था भी की गयी है, ताकि श्रमिकों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके।

      श्री चन्द्रा ने कहा कि बी0ओ0सी0बोर्ड ने अब तक लगभग 1.5 करोड़ से अधिक श्रमिकों के पंजीकरण किये गये हैं, जिनमें करीब 7 करोड़ व्यक्तियों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि गरीबी का सीधा सम्बन्ध शिक्षा से है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

      सुश्री निशा अनंत, सचिव, बोर्ड द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये और उनको सरकार की मंशा के अनुरूप तत्काल लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने उपस्थित बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के बच्चों का विवरण भी बोर्ड की नचसउपेण्पद साइट पर फीड करा दें, ताकि उनका परिवार भी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

       कार्यक्रम में  बी०ओ0सी० बोर्ड, राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह, अपर सचिव बोर्ड/उपायुक्त, श्री शमीम अख्तर, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय श्री बी०के० राय, उपायुक्त श्री राकेश द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे, इसके अलावा उद्यमी, व्यापारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त काफी संख्या में श्रमिकों में प्रतिभाग किया।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...