Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

गोमती नगर एक्‍सटेंशन, लखनऊ में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्‍कूल का शुभारंभ



गोमती नगर एक्‍सटेंशन, विजय नगर, शालीमार वन वर्ल्‍ड के पीछे, लखनऊ में स्थित इस स्कूल का माँ आशा देवी एजुकेशन ऐंड वेलफेयर ट्रस्‍ट के साथ गठजोड़ 


सेठ एम. आर. जयपुरिया स्‍कूल ने गोमती नगर एक्‍सटेंशन, लखनऊ में सीबीएसई-पैटर्न के एक स्‍कूल की स्‍थापना के लिये माँ आशा देवी एजुकेशन ऐंड वेलफेयर ट्रस्‍ट के साथ गठजोड़ किया है। स्‍कूल में विद्यार्थियों की पहली भर्ती 15 नवंबर, 2022 से शुरू होगी और सत्र का आरंभ अप्रैल, 2023 में होगा। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्‍कूल भारत में किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक के (K-12) स्‍कूलों के सबसे प्रतिष्ठित और स्‍थापित ब्राण्‍ड्स में से एक है और बच्‍चों के लिये अनूठे शैक्षणिक अनुभव की पेशकश करता है तथा उसे ‘’पारंपरिक मूल्‍यों से जुड़े आधुनिक दृष्टिकोण’’ वाले स्‍कूल के रूप में सर्वश्रेष्‍ठ परिभाषित किया जा सकता है। इस श्रृंखला के पास 99% विद्यार्थी फर्स्‍ट डिविजन में उत्तीर्ण होते हैं और इसे भारत की सर्वश्रेष्‍ठ शैक्षणिक श्रृंखला, एक विरासत वाले शिक्षा ब्राण्‍ड और सबसे तेजी से बढ़ रही स्‍कूल श्रृंखला के तौर पर जाना जाता है।


इस मौके पर जयपुरिया ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन, श्री श्रीवत्‍स जयपुरिया ने कहा, ‘’आजादी मिलने से पहले से ही जयपुरिया परिवार देश में शिक्षा देने और पढ़ने की गुणवत्‍ता को समृद्ध बनाने के लिये प्रतिबद्ध रहा है। आज हम पूरे भारत में गर्व के साथ 43 के-12 स्‍कूल स्‍थापित कर चुके हैं, जहाँ 35,000 से ज्‍यादा विद्यार्थी हैं और 2,200 शिक्षक हमारे ग्रुप से जुड़े हैं। हमारा मानना है कि सर्वांगीण शिक्षा का लक्ष्‍य है विद्यार्थियों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने के लिये सारी सारी कुशलताओं से सुसज्जित करना। हम अंतर्राष्‍ट्रीय चिंतन को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों को 21वीं सदी के जिम्‍मेदार वैश्विक नागरिकों के रूप में ढालते हैं। हमें हाल ही में फिनलैण्‍ड के शिक्षा मंत्री ने ‘बेस्‍ट स्‍कूल इन द वर्ल्‍ड’ और इंडिया एजुकेशन कांग्रेस ने ‘बेस्‍ट के-12 स्‍कूल इन इंडिया’ जैसी उपाधियाँ दी हैं और हमें यूनिवर्सिटी ऑफ बर्कले में दिखाया जाने वाला पहला भारतीय स्‍कूल होने का सम्‍मान भी मिला था। मुझे विश्‍वास है कि गोमती नगर एक्‍सटेंशन, लखनऊ का कैम्‍पस उसी प्रति‍ष्‍ठा की ओर बढ़ेगा।‘’ श्री जयपुरिया ने पाठ्यक्रम की पढ़ाई, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विकास की जरूरत पर भी बात की, क्‍योंकि यह बच्‍चों के सर्वांगीण विकास के स्‍तंभ हैं।


‘’महामारी को देखते हुए, मानवतावादी होने पर ध्‍यान देना ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो गया है। पढ़ाई का हमेशा ध्‍यान रखा जाएगा, लेकिन सामाजिक कुशलताओं पर ध्‍यान न देने से हम चूक जाते हैं। उत्‍कृष्‍टता के लिये हमारी प्रतिबद्धता हमेशा रहेगी। हमारा मानना है कि हम उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा, अभिनव अध्‍यापन और विभिन्‍न गतिविधियों के मामले में श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ हैं, जिनसे कि बच्‍चा वह बनने में सक्षम होगा, जो वह बनना चाहता है और वहाँ पहुँच सकता है, जहाँ उसे होना चाहिये। हम अपने शिक्षकों और कर्मचारियों की तरक्‍की और‍ विकास के लिये भी प्रतिबद्ध हैं।‘’ 


उन्‍होंने आगे कहा कि, ‘’हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्‍न मापदंडों में काफी अच्‍छा प्रदर्शन किया है। हमारे स्‍कूलों के पास बोर्ड टॉपर्स हैं, हम पिछले 3 वर्षों में ही 1000 से ज्‍यादा राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्‍न फोरम में देश का प्रतिनिधित्‍व किया है। हमने सेंट पीटर्सबर्ग के स्‍पेस कैम्‍प में अं‍तर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता पाई है, 16 देशों के दल की अंटार्कटिका यात्रा का नेतृत्‍व किया है, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पूर्ण छात्रवृत्तियाँ पाई हैं और गूगल एचक्‍यू में इंटर्नशिप्‍स भी की हैं। और यह तो पिछले 12 महीनों में हमारे बच्‍चों की बेहतरीन उपलब्धियों की झलक भर है! हमें विश्‍वास है कि गोमती नगर एक्‍सटेंशन, लखनऊ से मिलने वाली शिक्षा और भी बेहतर परिणाम देगी।‘’


उपस्थित आगंतुकों को सम्‍बोधित करते हुए, सीनियर जनरल मैनेजर ऑपरेशंस, श्री शिव पांडे ने कहा, ‘’यह स्‍कूल एक प्रगतिशील, सह-शैक्षिक स्‍कूल होगा, जो अपने सभी विद्यार्थियों को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा देने के सिद्धांत पर चलेगा। शैक्षणिक विशेषज्ञता पर केन्द्रित होकर और नई दिल्‍ली के जयपुरिया ग्रुप की लगातार निगरानी में हम भविष्‍य के लिये एक मजबूत नींव रखेंगे। स्‍कूल की खबर फैलते ही पेरेंट्स और स्‍टूडेंट्स से काफी अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है। यह प्रतिक्रिया अपनी धारणा पर हमारे विश्‍वास को पुष्‍ट करती है। हमारा मानना है कि पढ़ाने और पढ़ने की प्रक्रिया बच्‍चे पर केन्द्रित होनी चाहिये, हमें गतिविधियों पर आधारित पढ़ाई में यकीन है, हम मानते हैं कि बच्‍चे के समग्र विकास के लिये शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का एक अच्‍छा मिश्रण होना चाहिये और जयपुरिया में हम हर बच्‍चे को ऐसे मौके देंगे।‘’


सेठ एम. आर. जयपुरिया स्‍कूल, गोमती नगर एक्‍सटेंशन का खूबसूरती से डिजाइन किया गया कैम्‍पस (नर्सरी से के-12 तक) विश्‍व स्‍तरीय बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है, जिसमें संवादपरक डिजिटल कक्षाएं, लैंग्‍वेज लैब्‍स समेत अत्‍याधुनिक लेबोरेटरी सुविधाएं, अच्‍छी तरह से सुसज्जित लाइब्रेरी और एक वैश्विक पाठ्यक्रम है, जो कि स्‍वीडन, फिनलैण्‍ड और यूएसए के मानकों जैसा है। स्‍कूल में 40 से ज्‍यादा गतिविधियों की सुविधा और योजनाएं हैं, जैसे कि स्विमिंग पूल, तीरंदाजी, विभिन्‍न खेल-कूद, नृत्‍य, नाटक और घुड़सवारी, आदि। भर्तियाँ 15 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी और अप्रैल, 2023 में सत्र की शुरूआत से पहले कैम्‍पस में कई गतिविधियाँ होंगी। 


स्‍कूल के चेयरपर्सन, श्री विजय बहादुर यादव ने गोमती नगर एक्‍सटेंशन, लखनऊ में उच्‍च गुणवत्‍ता के एक स्‍कूल की शुरूआत पर अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा, ‘’लखनऊ और जयपुरिया का सम्‍बंध काफी पुराना है। हम जयपुरिया पर विश्‍वास करते हैं, उन्‍हें पसंद करते हैं और उनका आदर करते हैं। गोमती नगर एक्‍सटेंशन के विकास के साथ हमें इस क्षेत्र में उच्‍च गुणवत्‍ता के एक स्‍कूल की जरूरत महसूस हुई, ताकि बच्‍चे अपने घर के पास ही पढ़ाई कर सकें। हम स्‍कूल के मानकों के अनुसार सारी सुविधाएं देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमारे बच्‍चों को अच्‍छी गुणवत्‍ता की शिक्षा में जाने-माने नामों के साथ पढ़ने का मौका मिल रहा है। इस स्‍कूल की स्‍थापना से जुड़े सभी  लोगों को मेरी शुभकामनाएँ और धन्‍यवाद।‘’


श्री यादव ने आगे कहा, ‘’जयपुरिया कॉर्पोरेट ऑफिस के मार्गदर्शन में गोमती नगर एक्‍सटेंशन का स्‍कूल जल्‍दी ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता का केन्‍द्र बनेगा और हमारी यही कामना है! हम पूरे देश से उत्‍साह के साथ शिक्षकों का चयन कर रहे हैं और हमें ऐसे शिक्षकों के काफी मजबूत समूह की उम्‍मीद है, जो इस अनोखे स्‍कूल के चरित्र को आकार देने में सहायक होंगे। उच्‍च स्‍तर की पढ़ाई के लक्ष्‍य निर्धारित किये जाएंगे और कोई बच्‍चा पीछे नहीं छूटेगा, क्‍योंकि ऐसे बच्‍चों के लिये हमारे पास रेमीडियल क्‍लासेस होंगी। पेरेंट्स को स्‍कूल के बाद की ट्यूशन पर सोचने की जरूरत नहीं है।‘’


जयपुरिया के विषय में

जयपुरिया ग्रुप 1945 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। उच्‍चतर शिक्षा में इस ग्रुप के चार प्रबंधन संस्‍थान लखनऊ, नोएडा, जयपुर और इंदौर में हैं। और अभी देश में 43 के-12 स्‍कूल चल रहे हैं, जिनमें से 6 लखनऊ में, 2-2 वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, गोंडा, बहराइच, हरदोई, अयोध्‍या और पटना, आदि में हैं। जयपुरिया में अभी 35,000 से ज्‍यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रुप के संस्‍थागत विकास के लिये मिशन और विचार है गुणवत्‍ता को लगातार उन्‍नत करना और बढ़ाना और शैक्षणिक प्रयासों का विस्‍तार करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करना (www.jaipuriaschools.ac.in / www.jaipuria.ac.in )

नाम : श्री विजय बहादुर यादव (7881112100)

पता : सेठ एम. आर. जयपुरिया स्‍कूल, गोमती नगर एक्‍सटेंशन, विजय नगर, शालीमार वन वर्ल्‍ड के पीछे, लखनऊ।

ई-मेल: director.gnelucknow@jaipuriaschools.ac.in

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...