Skip to main content

एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:* भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी।  एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के ...

राजधानी लखनऊ में विश्वकर्मा ब्रिगेड द्वारा अधिवेशन का किया गया आयोजन

     


विश्वकर्मा ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और नौजवानो का यह  अधिवेशन प्रदेश भर से आये नौजवानों का आभार प्रकट करता है। ब्रिगेड के सभी नौजवान विश्वकर्मा समाज के मनुमय त्वष्टा दैवग्य शिल्प की अस्मिता अस्तित्व और एकजुटता को बनाये रखने  तथा समाज के सम्मान स्वाभिमान और पहचान को बनाये रखने के लिये संकल्प लेते हैं। विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे उत्पीडन  अत्याचार अपमान और उपेक्षा को रोकना और आपस मे समभाव सौहार्द कायम करना  ही विश्वकर्मा ब्रिगेड का लक्ष्य है।अपने संघर्षों के बल पर कार्य करने के कारण ही प्रदेश का विश्वकर्मा समाज आज विश्वकर्मा ब्रिगेड के नौजवानों पर भरोसा करने लगा है। ऐसे मे ब्रिगेड के नौजवानों की जिम्मेदारी बढ जाती है।     केन्द्र और प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के चलते प्रदेश मे गरीबी भुखमरी महगांई और बेरोजगारी लगातार बढती जा रही है। मंहगी शिक्षा होने के कारण नौजवान गुणवत्ता युक्त  और रोजगारपरक  शिक्षा से नौजवान बंचित हो रहा है जिससे लाखों विश्वकर्मा समाज के नौजवान बेरोजगार हो गये  है। प्रदेश सरकार द्वारा पुश्तैनी और परम्परागत कारोबार जैसे लोहे लकडी के रोजगार को बढावा न देने कारण विश्वकर्मा समाज का विकास रूक सा  गया है। नौकरी और रोजगार के अवसर न मिलने के कारण नौजवानों मे निराशा ब्याप्त हो गयी है।आये दिन विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे उत्पीडन समाज के नौजवानों की हत्याएं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जमीनों पर कब्जे तथा फर्जी मुकदमों मे फंसाना आदि घटनाओं से विश्वकर्मा समाज दुखी और निराश है।जनपद बागपत बहराईच श्रावस्ती और महराजगंज मे समाज के ऊपर हुए जघन्य अत्याचार से विश्वकर्मा समाज मे आक्रोश ब्याप्त है।विश्वकर्मा समाज पर सत्ता संरक्षित लोगो के अत्याचार पर कार्यवाही न कर  भाजपा सरकार बेखबर होकर अपना गुणगान मे लगी है। सपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज के विकास के चलाये विशेष अभियान जैसे कुटीर उद्योग के ग्राम सभा की जमीन का पट्टा विश्वकर्मा लोहार बढई समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र सरकारी विभागों मे पुश्तैनी काम करने वाले लोगो को ही नौकरी और रोजगार देने का कार्य वर्तमान भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया। विश्वकर्मा समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर को सपा सरकार द्वारा किये गये सार्वजनिक अवकाश को वर्तमान सरकार ने निरस्त करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया है। विश्वकर्मा समाज भगवान विश्वकर्मा के का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। विश्वकर्मा ब्रिगेड का यह अधिवेशन भाजपा सरकार के इस कृत्य की निन्दा करता है और मांग करता है कि सरकार 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। अब यह विश्वास हो गया है कि सरकार सरकार ही समाज को सुरक्षा सम्मान रोजगार और विकास दे सकती है।                      वास्तव मे विश्वकर्मा ब्रिगेड के गठन करने का उद्देश्य ही विश्वकर्मा समाज के ऊपर उत्पीडन अत्याचार को रोकना तथा समाज को न्याय और राहत  दिलाना है। दैवी आपदा के समय मे अन्य स्वंयसेवी संगठनों की तरह यह संगठन भी लोगो की मदद करेगा। इसके लिये विश्वकर्मा ब्रिगेड को प्रत्येक जनपद मे 100 नौजवानों की फौज तैयार करनी होगी जो विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर मुकाबला कर सके और समाज के लोगो को सुरक्षा और राहत दें सके। हर जनपद हर तहसील और हर ब्लाक मे ब्रिगेड का संगठन तैयार किया जायेगा।अपनी अलग पहचान बनाने के लिये विश्वकर्मा ब्रिगेड के नौजवानों को   सफेद टी शर्ट और ब्लैक जींन्स का ड्रेस पहनना होगा तथा विश्वकर्मा ब्रिगेड का कार्ड लगाना होगा जो हर सभा सम्मेलन या विशेष आयोजन पर अपनी छाप छोड सके। विश्वकर्मा ब्रिगेड के नौजवानो का संगठन प्रत्येक जनपद तहसील ब्लाक मे एक व्हाट्स अप ग्रुप बनाकर ब्रिगेड की गतिविधियों का संचालन करेगा और आपसी सूचनाओं का आदान प्रदान करेगा। विश्वकर्मा ब्रिगेड के नौजवानों को सोशल मीडिया के माध्यम से  आईटी सेल क्षेत्र मे भी लगातार कार्य करना होगा जो अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के संगठन और विश्वकर्मा समाज की सूचनाओं को आवश्यकता के अनुसार आदान प्रदान कर सके। विश्वकर्मा ब्रिगेड के संगठन का गठन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के रजिस्ट्रेशन और बाइलॉज के अधीन किया गया है जो मूल रूप से महासभा का युवा संगठन है। विश्वकर्मा समाज के नौजवानों मे हीनता की भावना त्याग करने उनमें आत्म विश्वास पैदा करने और देश और समाज के बेहतर भविष्य के लिये काम करना होगा। महापुरुषों के इतिहास का जन जन मे पहुचाना होगा तथा विश्वकर्मा समाज की खोयी हुई प्रतिष्ठा को वापस लाना होगा। ब्रिगेड के नौजवानों को बिना स्वार्थ और लालच के समाज की सेवा करने का संकल्प लेना होगा तभी ब्रिगेड पहचान बनेगी। संगठन को प्रदेश भर मे चलाने के लिये मण्डल स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किये जायेगे तथा प्रशिक्षण शिविर लगाकर नौजवानों को शिक्षित किया जायेगा ।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।