ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में "सावन उत्सव "कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा लोकगीत ,लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता , कलश सज्जा प्रतियोगिता एवं मंगल चौक सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आज नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को इस दिवस की महत्ता और संस्कृति से परिचित कराया गया।मीडिया प्रभारी डॉ श्वेता तिवारी के अनुसार इस अवसर पर महाविद्यालय में झूले डाले गए ,कॉलेज को कलात्मक और पारंपरिक तरीको से सजाया गया ।शिक्षिकाओं के द्वारा सावन की कजरी आदि गीत गाए गए डॉ उषा पाठक ने कजरी "सैया मेहंदी मंगाई दे" गायन किया। पूजा प्रजापति "तूने कदर न जानी अनाड़ी बलमा" गीत की प्रस्तुति की इसके साथ ही शालिनी सिंह, संगीता यादव ने" बदरिया घेरी आए ननदिया" पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर के माहौल को सावनमय बना दिया


Comments
Post a Comment