लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...
लखनऊ, "नेशनल डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस )" के अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ संयोजक डॉ.शाश्वत विद्याधर जी की अध्यक्षता में भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग में दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष लखनऊ महानगर एवं विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री मुकेश शर्मा जी रहे।
अतिविशिष्ठ अतिथि अवध क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ हिमांशु सेठी जी रहे , विशिष्ठ अतिथि अवध क्षेत्र सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ शशि भूषण तिवारी जी एवं लखनऊ महानगर महामंत्री श्री पुष्कर शुक्ला जी रहे ।आज के कार्यक्रम में लखनऊ महानगर के भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को कोरोना काल में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ महानगर से संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर ,सहसंयोजक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ,सहसंयोजक डॉ एस के सिंह ,सभी नगर कार्यकारिणी सदस्य,सभी विधान सभा प्रभारी एवं सभी मंडल संयोजक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर वर्ष डॉक्टर डॉ बिधान चंद्र राय जी को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।आदरणीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा जी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक है। डॉ शाश्वत विद्याधर जो की आईएमए लखनऊ के एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर भी है ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ की कोशिश रंग लायी है, डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर साल मनाये जाने वाले डॉक्टर्स डे को सरकारी स्तर पर मनाने की एडवाइजरी जारी करने की मांग आईएमए निरंतर करता आ रहा था, उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में चिकित्सक दिवस मनाने के निर्देश जारी किये हैं। डॉ शाश्वत विद्याधर सहित कई चिकित्सकगण को आईएमए भवन में आईएमए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर विधान सभा लखनऊ विधायक आदरणीय डॉ नीरज बोरा जी रहे।


Comments
Post a Comment