बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
राजधानी लखनऊ में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उo प्रo की त्रैमासिक बैठक की गई।जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह व प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह का संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गई बैठक में मुख्य मुद्दा था की सरकार के सामने अपनी मांगों को रखना जिनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है
जिनमें मुख्यरूप से कर्मचारियों की प्रतिष्ठापना,व ट्रान्सफर नियमावली में समूह ग के कर्मचारियों को जिलों से बाहर रखना संबंधित समस्याओं के ज्ञापन लिखित और मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बावजूद भी 4 साल से जो भी प्रतिस्थापना ए प्रमोशन बाध्य हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 24 मई को चीफ का घिराव किया जाएगा 26 मई को जिलों में धरना दिया जाएगा और 30 मई को कार्य बहिष्कार किया जायेगा ।


Comments
Post a Comment