भगवान विष्णु के 24 अवतारों में भगवान परशुराम, नर नारायण एवं ह्रयग्रीव आदि तीन अवतार अक्षय तृतीया के दिन ही धरा पर आए। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा 111 बटको का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार लखनऊ के यूरोपियन क्लब में बड़ी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं विधायक कैंट विधानसभा लखनऊ माननीय बृजेश पाठक , महापौर संयुक्ता भाटिया संदीप कांत राजन,पीयूष दीवान, हिमांशु तिवारी अंकित मिश्रा और संस्था के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के इस भव्य कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। सभी बटुकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यों में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज को सदैव तन मन एवं धन से सहयोग करते रहेंगे।
इस गरिमामई कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार संस्था के अध्यक्ष सीपी अवस्थी जी रहे। श्री अवस्थी जी ने बताया यह कार्यक्रम सभी साथियों के सहयोग से संपन्न हो पाया है जिनमें देवेंद्र शुक्ला एमपी दीक्षित विजय त्रिपाठी अजय तिवारी जेपी पांडे शिव कुमार शुक्ला, दया शंकर पांडे, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि लोग प्रमुख रूप से सहयोगी रहे इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा सभी आगंतुकों को नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।



Comments
Post a Comment