बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
मत्स्य विभाग उ. प्र. सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर किए हनुमान सेतु मंदिर के दर्शन
दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ. प्र. सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर देश व प्रदेश वासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री निषाद जी ने हनुमान जयंती पर लखनऊ में स्तिथ हनुमान सेतु मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
श्री डॉ संजय निषाद ने बताया ने कहा कि बजरंग बली शक्ति के प्रतीक है और उन्होंने जिस तरह भगवान श्रीराम जी के साथ मिलकर रामराज्य लाया था ठीक उसी प्रकार भाजपा के साथ निषाद पार्टी हनुमान देश में रामराज्य लाने का काम कर रही है।


Comments
Post a Comment