Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क ने लखनऊ में अपना पहला एक्सक्लूसिव बुटीक लॉन्च किया लॉन्च के अवसर पर फिल्मस्टार यामी गौतम मौजूद रहीं



लखनऊ, 27 अप्रैल, 2022 - डी बीयर्स फॉरएवरमार्क ने अपने भरोसेमंद रिटेल पार्टनर फोर्टोफिनो के साथ पार्टनरशिप में लखनऊ में अपना पहला एक्सक्लूसिव बुटिक खोलने की घोषणा की। देश में 14वें डी बीयर्स फॉरएवरमार्क बुटीक का उद्घाटन प्रतिभाशाली फिल्मस्टार यामी गौतम ने किया।


हजरतगंज के शाहनजफ रोड स्थित 1200 वर्ग फुट का यह स्टोर देश का सबसे बड़ा बुटीक है। दो मंजिलों पर बने इस बुटीक में अवंती कलेक्शन, आइकन कलेक्शन और ट्रिब्यूट कलेक्शन सहित सिग्नेचर ज्वैलरी कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न कट्स में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड कलेक्शन भी उपलब्ध है, जिसे बखूबी डायमंड एंगेजमेंट रिंग या बीस्पोक ज्वैलरी क्रिएशन में सेट किया जा सकता है। बुटीक में एक डायमंड डिस्कवरी वॉल भी शामिल है जो ग्राहकों को डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड की विकास कथा बताने और खोजने की सुविधा प्रदान करती है, और विकास की इस कहानी में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड्स के ओरिजिन से लेकर पॉजिटिव इम्पैक्ट तक की जानकारी शामिल है, जिसमें प्रकृति की रक्षा, संरक्षण और पुनर्बहाली शामिल है।



डी बीयर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक सचिन जैन ने बताया कि “लखनऊ में अपना पहला बुटीक लॉन्च करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे नए स्टोर में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की विरासत के कई पहलू एक मॉडर्न डिजाइन में मौजूद हैं जो डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की पहचान हैं। यह हमारे सुंदर डायमंड ज्वैलरी डिजाइनों का जश्न है। हमें खुशी है कि हम अपने भरोसेमंद रिटेलर, फोर्टोफिनो के साथ अपनी पार्टनरशिप को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बिजनेस, सामाजिक और पर्यावरणीय सत्यनिष्ठा के प्रति डायमंड्स के प्रति जोशीला अनुराग रखने वाले फोर्टोफिनो और हमारा नज़रिया समान है।”

पार्टनरशिप के बारे में, श्री कुणाल तल्ला, डायरेक्टर, फोर्टोफिनो ने कहा कि “हम जम्मू, लुधियाना, गुड़गांव, अंबाला, चंडीगढ़ में विशेष बुटीक के माध्यम से डी बीयर्स फॉरएवरमार्क से जुड़े रहे हैं और पहले से हासिल भारी सफलता के कारण ही, हमने अब लखनऊ में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क का एक्सक्लूसिव बुटीक लॉन्च किया है। डी बीयर्स ग्रुप के डायमंड एक्सपर्ट, डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के साथ अपनी पार्टनरशिप को मजबूती प्रदान करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क अपनी कड़ी चयन प्रक्रिया के साथ अपने पार्टनर्स को बेस्ट क्वालिटी के डायमंड्स पेश करते हैं। प्रत्येक डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड विशिष्टता के साथ इंस्क्राइब किया जाता है जो हर डायमंड के असली और प्राकृतिक होने की गारंटी प्रदान करता है, जिससे हमारे ग्राहक अधिक आश्वस्त रहते हैं। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के विशेष डिजाइनों और ऑफर्स के साथ, हमारा लक्ष्य लखनऊ में अपने उपभोक्ताओं को आजकल के रिटेल एक्सपीरियंस प्रदान करना है। इस अवसर पर, अपने पसंदीदा ज्वैलरी ब्रांड के रूप में हम में विश्वास करने, भरोसा करने और हमारा चयन करने के लिए, फोर्टोफिनो और सिल्वरलाइन्स परिवार अपने सभी सम्मानित ग्राहकों को धन्यवाद देता है।”

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क दुनिया के कुछ सर्वाधिक सावधानी से चुने गए डायमंड्स प्रदान करने का वादा करते हैं, जिनमें से हर डायमंड में उसका अपना अनूठा इंस्क्रिप्शन नम्बर होता है, जो डायमंड के सुंदर, दुर्लभ और जिम्मेदारी से हासिल किए जाने की गारंटी देता है।

शाहनजफ रोड, हजरतगंज, लखनऊ में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के एक्सक्लूसिव बुटीक में पधारें या अधिक जानकारी के लिए 7508581111 / 0522-3514269 पर कॉल करें। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के बारे में अधिक जानने के लिए www.DeBeersForevermark.com पर जाएं।

संपादकों के लिए नोट

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के बारे में

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क एक ज्वैलरी हाउस है जो सौंदर्य के आधार पर चुने गए डायमंड्स की समकालीन डिजाइन पेश करता है। इन डायमंड्स का चयन बहुत ही जिम्मेदारी से किया जाता है। विशेष अवसरों को यादगार बनाने और हर दिन पहनने के लिए तैयार की गई, फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी खास तौर पर समय के पार जाती है। फॉरएवरमार्क अवंती कलेक्शन संभावना की भावना का प्रतीक है, और फॉरएवरमार्क आइकन कलेक्शन साउथ अफ्रीकन स्टार्स से प्रेरित है।

दुनिया के 1% से भी कम डायमंड्स पर अद्वितीय फॉरएवरमार्क इंस्क्रिप्शन होता है, जो उनके सुंदर, दुर्लभ और जिम्मेदारी से हासिल किए जाने का प्रमाण है। डी बीयर्स टिकाऊ सृजन के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर डायमंड जहां से हासिल किया जाता है, वहां के लोगों एवं उस जगह पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। यह ऐसे भविष्य के निर्माण की प्रतिज्ञा करता है, जो बेहतर हो, सुरक्षित हो, स्वच्छ और स्वस्थ हो। यह सुनिश्चित करता है कि समुदाय फले-फूले, नैतिक प्रथाओं को बनाए रखा जाए और प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा की जाए।

डी बीयर्स फॉरएवरमार्क ज्वैलरी की बिक्री forevermark.com के माध्यम से होती है और यह दुनिया भर में लगभग 2,400 ज्वैलरी लोकेशंस पर उपलब्ध है।

फोर्टोफिनो के बारे में:

फोर्टोफिनो, इतालवी शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। इस ब्रांड की स्थापना श्री संजीव सराफ, सीएमडी, फोर्टोफिनो ने की है। फोर्टोफिनो का उद्देश्य सभी इतालवी चीजों और डायमंड्स को एक साथ लाने का है।

फोर्टोफिनो की यूएसपी और उद्देश्य खूबसूरत डायमंड ज्वैलरी प्रदान करना है ताकि उनके ग्राहक इसका भरपूर आनंद उठा सकें। उनका मुख्य उद्देश्य विलासिता को सुलभ बनाना है, चाहे आप हर दिन डायमंड पहनें या अपने विशेष अवसरों पर, फोर्टोफिनो आपकी ज़िन्दगी के हर दिन को एक खास अवसर और जश्न में बदल सकते हैं।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।