Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी विकास पार्टी का "मैनिफेस्टो" जारी

 

देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर, भ्रष्टाचार का बोलबाला, कानून व्यवस्था ध्वस्त- डॉo अनूप कुमार श्रीवास्तव (IRS, RETD)



लखनऊ ,ना जाति ना धर्म- देश प्रथम" इस विचार को लेकर राष्ट्रवादी विकास पार्टी का "मैनिफेस्टो" जारी हुआ, जिसमें लोक- लुभावन वादो की झड़ी नहीं, बल्कि सच मायनों में अपने युवाओं के उज्जवल भविष्य, रोजगार, महिला सुरक्षा जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ एक बेहतर समाज के निर्माण की सोच का आइना है। आज यहां यूपी कि राजधानी, लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने अपना "मैनिफेस्टो" जारी किया। 

मैनिफेस्टो जारी करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार, डॉo अनूप कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आज जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। हम लोगो ने सकारात्मक राजनीति का प्रारंभ करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी बनाई। इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कई सीटों पर हमारे प्रत्याशी बड़ी चुनौती के साथ चुनाव लड़ रहे है। 

डॉo अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज लोकतंत्र पर पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो गई है, कानून व्यवस्था चरमरा रही है, किसानों का बुरा हाल है, डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं, सुरसा की तरह बढ़ती हुई महंगाई से जनता त्रस्त है, खेती के काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगे है और मिलना भी कठिन हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ ही आम जनता एवं व्यापारियों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था। जो कि कहीं से भी पूरा नहीं हुआ। पिछले o2 साल सरकार करोना संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े छुपाने का कार्य करने में व्यस्त रही, कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, आज हम कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहे है। दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक वर्गों पर बढ़ता उत्पीड़न, बेरोजगारी और ओबीसी आरक्षण के साथ ही o3 कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर 11 माह से चल रहा किसान आंदोलन भी देश नहीं भूलेगा, जिसको लेकर केंद्र सरकार की कोई संवेदना नहीं दिखी। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में जीने के लिए ऑक्सीजन भी लेना मुश्किल हो गया था। उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उदाहरण के तौर पर ₹50 में o7 घंटे काम करने वाली o4 लाख रसोइयों को पिछले o8 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस महंगाई में कैसे जलता होगा उनका चूल्हा जो बच्चों को भोजन प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में केवल दो ही जाति और दो ही धर्म गरीब और अमीर, धर्म भाषा प्रांत और जाति गरीबों को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिससे क्षणिक अमीर पूंजीवादी लोग सत्ता हासिल  कर उनके ऊपर राज कर सकें और करोड़ों अरबों की संपत्ति का लाभ उठा सकें। 



उन्होंने  कहा कि हम सब को लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना होगा और एक सकारात्मक   अखंड भारत की रचना का निर्माण करना होगा जो कि खंड खंड की राजनीति से संभव नहीं है। राजनीति व्यवसाय हो गया है,धन और सत्ता लोलुप लोग राजनीति से जुड़ गए हैं, जबकि राजनीति समाज सेवा स्वस्थ और निष्पक्ष प्रशासन प्रदान करने की नीति है ,इसलिए हम सबको मिलकर बंटवारे की नहीं बल्कि भाईचारे की नीति के द्वारा देश को अंदरूनी ताकत और विकास की ओर ले जाना होगा।


 प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, ब्रिगेडियर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवादी विकास पार्टी का नेतृत्व एवं गठन सेना एवं सिविल सेवा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिनके पास प्रबंधन का अनुभव है तथा देश सेवा और राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि मानते हुए स्वच्छ और भ्रष्टाचार रहित शासन देने में सक्षम है। हमारी पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर है। जनसंख्या नियंत्रण को स्वेच्छा से आगे बढ़ाएंगे। महिला सशक्तिकरण का विशेष ध्यान दिया जाएगा 50% आरक्षण महिलाओं के लिए प्राप्त करने का अधिकार होगा। महिलाओं के विरुद्ध न्यायालय में लंबित मुकदमों की फास्ट ट्रैक कोर्ट से निस्तारित कराने का कार्य करेंगे। भूतपूर्व सैनिकों को अति सम्मान और गौरव प्रदान करके, उनको पुनः रोजगार की संसाधन उपलब्ध कराएंगे उनके अनुभव और अनुशासन को राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगाएंगे। शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद के अलावा परिवार से एक योग्य पुरुष या महिला को रोजगार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रवादी विकास पार्टी रोजगार योजना के अंतर्गत सबको शैक्षणिक एवं कौशल के आधार पर रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। सबको स्नातक तक मुफ्त शिक्षा एवं प्रोफेशनल एवं स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए ब्याज रहित श्रण, सब को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा,कृषि औद्योगिक विकास प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग ,जल संसाधन एवं किसान भाइयों के लिए मुफ्त बीज खाद एवं सिंचाई के संसाधनों की व्यवस्था कराई जाएगी। आने वाले समय में समानांतर विचारधारा की पार्टियों के साथ राष्ट्रवादी मोर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...